Odisha Oath Ceremony: आंध्र प्रदेश के बाद ओडिशा में नए सीएम मोहन चरण माझी ने शपथ ग्रहण कर ली है। इससे पहले टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के सीएम के रूर में चौथी बार शपथ ग्रहण की और साथ पवन कल्याणा ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ग्रहण की। आंध्र प्रदेश के बाद ओडिशा में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है और सीएम माझी के साथ-साथ दो डिप्टी सीएम ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की है।
ओडिशा में 24 साल बाद नया मुख्यमंत्री मिला है। इससे पहले लगातार बीजू जनता दल की राज्य में सरकार रही है। आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू सुबह के शपथ ग्रहण समारोह में चिरंजीवी और रजनीकांत भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
केसरपल्ली शहर के आईटी पार्क मैदान में यह आयोजन हुआ। टीडीपी ने इस बार आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 175 में से 135 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए पूर्ण बहुमत हासिल किया और सूबे में सीएम का नाम रिजल्ट के बाद से ही तय माना जा रहा था। वहीं, आज ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी भी ओडिशा के सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं।
ओडिशा में बीजेपी ने 147 में से 78 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया है। पार्टी ने एक दिन पहले ही मोहन माझी को विधायक दल का नेता चुना है, जिन्होंने आज सीएम पद की शपथ ली है। कनकवर्धन सिंह ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। वह साल 1995 से विधायक बनते आ रहे हैं। गठबंधन सरकार में दो बार मंत्री रह चुके हैं। पटनागढ़ सीट से 6 बार विधायक रहे हैं। ओडिशा बीजेपी के अध्यक्ष रहे और पत्नी बीजेपी की सांसद रह चुकी हैं।
वहीं, प्रवति परीदा ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। वह नीमपाडा सीट से पहली बार विधायक बनीं। पेशे से ओडिशा हाईकोर्ट में वकील हैं। प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष रही हैं। बीजेपी ने मंगलवार को इन नामों पर मुहर लगाई थी। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री समेत केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद रहे हैं। ओडिशा कैबिनेट में 16 लोगों को जगह दी गई है।