Parliament Session 2024: ओम बिरला फिर बने लोकसभा अध्यक्ष, ध्वनिमत से हुआ फैसला

Parliament Session 2024: ओम बिरला एक बार फिर से लोकसभा स्पीकर चुने गए हैं। बुधवार को उन्हें ध्वनिमत से स्पीकर चुना गया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने राजस्थान के कोटा से तीसरी बार सांसद ओम बिरला को अपना प्रत्याशी बनाया था, जो चुनाव जीत चुके हैं। वहीं, विपक्षी इंडी गठबंधन ने केरल के मवेलीकारा से 8 बार सांसद के. सुरेश को मैदान में उतारा था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्पीकर चुने जाने के बाद उन्हें बधाई दी और कहा कि ये बड़े सम्मान की बात है कि आपको दूसरी बार इस पद के लिए चुना गया है। मैं आपको पूरे सदन की ओर से बधाई देता हूं और अगले पांच सालों में आपके मार्गदर्शन को लेकर आश्वस्त हूं। आपकी प्यारी मुस्कान इस पूरे सदन को खुश रखेगी।

उन्होंने कहा कि एक सांसद के रूप में बिरला का कामकाज नई लोकसभा के सांसदों के लिए प्रेरणा होनी चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि एक सांसद के रूप में आपकी कार्यशैली सभी सांसदों के लिए सीखने योग्य है। आपने स्वस्थ शिशु, स्वस्थ मां अभियान शुरू किया है जो प्रेरक है। गांव-गांव में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की कोशिश, गरीबों को कंबल, कपड़े, छाता, जूते ऐसी अनेक सुविधाएं खोज-खोज कर पहुंचाते हैं।

17वीं लोकसभा संसदीय इतिहास का स्वर्णिम कालखंड रहा है। आपकी अध्यक्षता में जो निर्णय हुए हैं, सदन के जरिए जो सुधार हुए हैं, वो आपकी भी और सदन की भी विरासत है। जब भविष्य में विश्लेषण होंगे तब लिखा जाएगा कि आपकी अध्यक्षता वाली 17वीं लोकसभा की बहुत बड़ी भूमिका रही है।

Read Also: http://Parliament Session 2024: संसद में शपथ लेते हुए ओवैसी ने लगाया फिलिस्तीन का नारा, सदन में मचा बवाल

आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता से लेकर मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण विधेयक और नारी शक्ति वंदन विधेयक तक, 17वीं लोकसभा से पारित विधेयकों का जिक्र किया और कहा कि आपकी अध्यक्षता में 17वीं लोकसभा ने भविष्य की बुनियाद रखी है।

विपक्ष सरकार की मदद करेगा- राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्पीकर निर्वाचित होने पर ओम बिरला को बधाई दी। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष सरकार के साथ सहयोग करना चाहता है। सरकार के पास पॉलिटिकल पावर ज्यादा है लेकिन विपक्ष भी भारत का प्रतिनिधित्व करता है। हमें भरोसा है कि आप हमारी आवाज हमें उठाने देंगे। विपक्ष की आवाज दबाना अलोकतांत्रिक है और विपक्ष आपकी पूरी मदद करेगा।

Read Also: UP: पेपर लीक पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, परीक्षा अध्यादेश पर कैबिनेट ने लगाई मुहर, दोषी को मिलेगी आजीवन कारावास की सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *