Jharkhand Chunav 2024: सरायकेला से चंपई सोरेन और धनवार से बाबू लाल मरांडी को टिकट, बीजेपी की पहली लिस्ट जारी
Jharkhand Chunav 2024 BJP First Condidate List: झारखंड विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे के बाद बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 66 प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई है। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को सरायकेला विधानसभी सीट से टिकट दिया है, चंपाई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। इसके साथ ही बाबूलाल मरांडी को धनवार से मैदान में उतारा गया है।