Diwali 2024: दिल्ली, हरियाणा और बिहार समेत कई राज्यों में पटाखों पर बैन, देखें पूरी लिस्ट
Firecrackers Ban: पांच दिवसीय प्रकाश पर्व की शुरुआत आज धनतेरस के साथ हो गई है। इस साल 31 अक्टूबर को देशभर में दिवाली का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। घरों की सजावट और पूजा-पाठ की तैयारियों के बीच, बच्चों में पटाखे जलाने की खुशी भी देखने को मिल रही है। हालांकि, वायु गुणवत्ता की चिंताओं के मद्देनजर, विभिन्न राज्यों ने पटाखों के उपयोग को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।