Jharkhand Chunav 2024 BJP First Condidate List: झारखंड विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे के बाद बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 66 प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई है। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को सरायकेला विधानसभी सीट से टिकट दिया है, चंपाई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। इसके साथ ही बाबूलाल मरांडी को धनवार से मैदान में उतारा गया है।
बीजेपी ने जामताड़ा सीट से सीता सोरेन, कोडरमा से नीरा यादव, गांडेय से मुनिया देवी, सिंदरी से तारा देवी, निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता, झरिया से रागिनी सिंह, चाईबासा से गीता बलमुचू, छतरपुर से पुष्पा देवी भुइयां को टिकट दिया है। बीजेपी ने पहले लिस्ट में 66 प्रत्याशियों पर मुहर लगाई है लेकिन अभी दो सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है।
इसके अलावा झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा और अर्जुन मुंडा की पत्नियों को भी टिकट दिया गया है। मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर से, अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका से टिकट दी गई है। झारखंड में एनडीए के अंदर बीजेपी- 68, आजसू-10, जेडीयू-2 और लोजपा (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ सीट दी गई है। चिराग पासवान के एलजेपी (रामविलास) को चतरा सीट मिली है।