Politics: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पीएम मोदी के ‘बोटी-बोटी’ वाले बयान पर चार्ज फ्रेम, चली जाएगी सांसदी!
Imran Masood Hat Speech on PM Modi: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की मुश्किलें बढ़ सकती है। कांग्रेस नेता के खिलाफ अदालत में चार्ज फ्रेम कर दिए गए हैं। यह चार्ज साल 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ दिए गए बोटी-बोटी वाले बयान के मामले में हैं। अगर इस मामले में मसूद को 2 या इससे ज्यादा साल की सजा होती है, तो उनकी संसद सदस्यता भी जा सकती है।