Haryana: 15 अक्टूबर को नायब सैनी का शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी समेत बीजेपी शासित प्रदेशों के सीएम होंगे शामिल
Haryana Oath Ceremony: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 15 अक्टूबर को शपथ ले सकते हैं। इसको लेकर अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि, अभी इस तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा का कहना है कि इस तारीख को ही शपथ ग्रहण समारोह किया जाएगा।