Jharkhand Vidhansabha Chunav 2024: एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर बनी सहमति, बीजेपी 68 सीटों पर ठोकेगी चुनावी ताल, जानिए सहयोगियों को कितनी सीटें  

Jharkhand Vidhansabha Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। प्रदेश की सभी सीटों पर एनडीए अपने प्रत्याशी उतारने जा रहा है। झारखंड की 68 सीटों पर बीजेपी अपने प्रत्याशी उतारेगी तो वहीं, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, नीतीश कुमार की जेडीयू के खाते में दो सीटें आई हैं। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को एक सीट मिली है।

आजसू को मिली सीटें…

सिल्ली

रामगढ़

गोमिया

ईचागढ़

मांडू

जुगसलाई

डुमरी

पाकुड़

लोहरदगा

मनोहरपुर

जेडीयू के खाते में आई दो सीटें…

जमशेदपुर पश्चिम

तमाड़

लोजपा (पासवान) को मिली एक सीट

चतरा विधानसभा सीट…

झारखंड बीजेपी के सह-प्रभारी और असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने यह जानकारी दी। झारखंड बीजेपी प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीजेपी-जदयू-आजसू और लोजपा (आर) साथ मिलकर झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है और जल्द ही उम्मीदवारों का भी एलान कर दिया जाएगा।

Read Also: http://Bahraich Violence: नेपाल बॉर्डर पर दो आरोपियों का एनकाउंटर, अब तक हिंसा के पांच आरोपी गिरफ्तार, धारा 163 लगाई गई

शुक्रवार को बाबूलाल मरांडी के साथ रांची के बीजेपी कार्यालय में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि हम दोनों पार्टियों का बहुत पुराना संबंध है। झारखंड की जनता हम लोगों को साथ देखना चाहती है। राज्य के विकास के लिए और जनता के हित में हमने गठबंधन करने का फैसला किया है।

सुदेश महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार के कुशासन से झारखंड का हर वर्ग प्रभावित है। हम यहां दलीय समीकरण के रूप में जरूर यहां बैठे हैं। दूसरी ओर गांव-देहात में धरातल पर जनता का समीकरण भी तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के मुखिया ने जो कारनामे किए हैं, उसकी चर्चा देश-दुनिया में हो रही है। इस बार एनडीए प्रदेश में सरकार बनाने जा रहा है।

Read Also: UP: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की चेतावनी, खत्म हो जाएगा संविधान…भारत में होगी रूस और चीन जैसी तानाशाही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *