Vidhansabha Chunav 2024: कांग्रेस और जेएमएम में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, सहयोगी दलों को मिली 11 सीटें

Vidhansabha Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के बाद विपक्षी गठबंधन इंडी एलायंस में सीटों का बंटवारा हो गया है। प्रदेश के सीएम हेमंत सोरेन ने जानकारी देते हुए बताया कि 81 सीटों में से 70 सीटों पर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) चुनाव लड़ने जा रहा है। बाकी बची हुई सीटों पर सहयोगी दल अपना प्रत्याशी उतारेंगे। सीएम ने कहा कि इन सीटों पर कौन कहां से चुनाव लड़ेगा इसको लेकर जल्द तय किया जाएगा।

हालांकि, जेएमएम और कांग्रेस कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका खुलासा अभी मुख्यमंत्री ने नहीं किया। जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर की उपस्थिति में सीट शेयरिंग का ऐलान किया। लेकिन, इस मौके पर आरजेडी और वाम दल के प्रतिनिधि उपस्थित नहीं थे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अभी गठबंधन में शामिल सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बातचीत हो रही है। सोरेन ने आगे बताया कि आरजेडी और सीपीआईएल से बातचीत से यह भी साफ हो जाएगा कि कांग्रेस और जेएमएम किन-किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। फिलहाल हर सीट को लेकर बातचीत हो रही है। जल्द ही प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा।

Read Also: http://Money Laundring Case: दिल्ली के पूर्व मंत्री सतेन्द्र जैन को मिली जमानत, 18 महीने बाद आएंगे बाहर, भावुक होकर रोने लगीं पत्नी

बता दें कि झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं 23 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। झारखंड में एनडीए ने पहले ही सीटों का बंटवारा कर लिया है। प्रदेश की 81 सीटों में से बीजेपी 68 सीटों पर, आजसू 10 सीटों पर और जेडीयू 2 और लोजपा (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन, जेएमएम और कांग्रेस कितनी-कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी यह अभी तय नहीं हुआ है।

Read Also: http://Vidhansabha Chunav 2024: सीट शेयरिंग को लेकर इंडी एलायंस में फंसा पेंच, महाराष्ट्र और झारखंड में कांग्रेस के लिए मुसीबत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *