Haryana Politics: मनोहर लाल ने विधायिकी से दिया इस्तीफा, इस सीट से उपचुनाव लड़ेंगे CM सैनी
Haryana Politics Nayab Singh Saini: हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने नायब सैनी सरकार का फ्लोर टेस्ट पास कराने के बाद विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। इससे पहले मंगलवार 12 मार्च को मनोहर लाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। मनोहर लाल करनाल विधानसभा सीट से विधायक थे और यह सीट खाली हो गई है।