Haryana: नायब सैनी सरकार का फ्लोर टेस्ट शुरू, JJP के चार विधायक हुए बागी

Haryana Floor Test: हरियाणा विधानसभा में नायब सैनी सरकार का फ्लोर टेस्ट शुरू हो गया है। सीएम सैनी ने विश्वासमत पेश किया और 48 विधायकों का दावा किया। प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 46 विधायकों की जरूरत है। नायाब सरकार के फ्लोर टेस्ट के साथ ही आज जेजेपी विधायकों में फूट पड़ सकती है। बताया जा रहा है कि जेजेपी में विधायकों के दो गुट बन चुके हैं। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के साथ नैना चौटाला, अनूप धानक, अमरजीत ढांडा और रामकरण काला हैं।

पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, रामनिवास सुरजाखेड़ा, रामकुमार गौतम, ईश्वर सिंह और जोगीराम सिहाग नाराज बताए जा रहे हैं। कल दिल्ली में हुई जेजेपी की बैठक में इन 5 विधायकों ने दूरी बनाई थी। इनमें से ही चार आज शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हैं। नाराज विधायकों की बीजेपी से नजदीकी बढ़ रही है, ऐसे में आज फ्लोर टेस्ट के दौरान जेजेपी विधायकों की फूट नजर आ सकती है।

दुष्यंत चौटाला के व्हिप जारी करने के बाद भी फ्लोर टेस्ट के दौरान जेजेपी के चार विधायक विधानसभा पहुंच गए हैं। दरअसल, क्रॉस वोटिंग के डर से जेजेपी ने विधायकों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया था, जिसमें विश्वासमत के दौरान अनुपस्थित रहने के लिए कहा गया था। इन चार विधायकों के नाम जोगीराम सिहाग, ईश्वर सिंह, रामकुमार गौतम और देवेंद्र बबली है।

Read Also: Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, इन राज्यों में आसान होगा सफर

वहीं, हिसार में आज जेजेपी की रैली होनी है। जहां पर जेजेपी की तरफ से आगामी ऐलान किया जाना है। ऐसे में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला समेत दूसरे विधायक रैली में रहेंगे या विधानसभा में रहेंगे यह भी देखने योग्य है। दुष्यंत चौटाला के व्हिप जारी करने के बाद भी फ्लोर टेस्ट के दौरान जेजेपी के चार विधायक विधानसभा पहुंच गए हैं. दरअसल, क्रॉस वोटिंग के डर से जेजेपी ने विधायकों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया था, जिसमें विश्वासमत के दौरान अनुपस्थित रहने के लिए कहा गया था. इन चार विधायकों के नाम जोगीराम सिहाग, ईश्वर सिंह, रामकुमार गौतम और देवेंद्र बबली है।

Read Also: Haryana: मनोहारी योजनाओं के लिए याद किया जायेगा मनोहर लाल का कार्यकाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *