Haryana Crisis: मनोहर लाल तीसरी बार या कोई नया नाम? इस्तीफे के बाद चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक शुरू
Haryana Crisis: हरियाणा में मंगलवार सुबह एकदम से सियासी हलचल तेज हो गई। सीएम मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। इसी के साथ बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूट गया और दोनों दलों के अलग-अलग लोकसभा चुनाव लड़ने की तस्वीर साफ हो गई। मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने दो पर्यवेक्षक केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और अरुण चुग को नियुक्त किया और चंडीगढ़ भेज दिया।