Mukhtar Ansari Death: अब्बास अंसारी की सुप्रीम कोर्ट में अर्जी, पिता मुख्तार के जनाजे में शामिल होने की इजाजत मांगी

Mukhtar Ansari Death: उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात मौत हो गई। उल्टी की शिकायत और बेहोशी के चलते मुख्तार को रानी दुर्गावती मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर 9 डॉक्टर्स के एक पैनल ने मुख्तार का इलादृज किया लेकिन वह मुख्तार को जिंदा नहीं बचा पाए। अस्पताल में जेल कर्मचारियों ने बताया था कि मुख्तार ने खिचड़ी खाई थी। इसके बाद मुख्तार की तबीयत बिगड़ने लगी है।

Read More

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदला रंग, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि

Delhi NCR Weather Update: शुक्रवार की शाम दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा गए। धूल भरी आंधी के साथ कई इलाकों में बंदाबांदी देखने को मिली है। हल्की बूंदाबांदी ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान लगाया था।

Read More

Rajupal Hatyakand: सीबीआई कोर्ट ने अतीक गैंग के 7 गुर्गों को दिया दोषी करार, 6 को उम्रकैद और एक दोषी को चार साल की सजा

Rajupal Hatyakand: बीएसपी विधायक राजूपाल हत्याकांड में लखनऊ की सीबीआई कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने हत्याकांड के सभी 7 आरोपियों को दोषी माना है। इनमें से 6 दोषियों को उम्रकैद जबकि एक अन्य को चार साल की सजा सुनाई है। पुलिस हिरासत में मारे गए अतीक अहमद और अशरफ अहमद भी राजूपाल हत्याकांड में नामजद आरोपी थे। अब जिंदा बचे सभी सात आरोपियों आबिद, फरहान, जावेद, अब्दुल कवी, गुल हसन, इसरार और रंजीत पाल को दोषी करार दिया गया है।

Read More

Mukhtar Ansari Death: बेटे उमर अंसारी ने डीएम को लिखा पत्र, AIIMS के डॉक्टर्स से पोस्टमार्टम कराने की मांग

Mukhtar Ansari Death: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। मुख्तार की तबीयत खराब होने के बाद रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां 9 डॉक्टर्स की टीम ने अंसारी का इलाज किया लेकिन जिंदा नहीं बचा सके। जेल प्रशासन ने अस्पताल में जानकारी दी थी कि अंसारी को उल्टी आ रही थी और बाद में वह बेहोश हो गए। इसके बाद आनन-फानन में अंसारी को अस्पताल लेकर आए हैं।

Read More

Bihar: कांग्रेस और आरजेडी में सीटों का बंटवारा, संयुक्त प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

Bihar INDI Alliance Seat Allot: बिहार में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के प्रमुख घटक दल आरजेडी के साथ कांग्रेस का सीट बंटवारा तय हो गया। सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और आरजेडी में लंबे समय से रस्साकशी चल रही थी। दोनों दलों ने शुक्रवार को संयुक्त प्रेस वार्ता कर सीटों की जानकारी दी। प्रदेश में कांग्रेस 9, राजद 26, भाकपा माले 3, माकपा और भाकपा एक-एक सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Read More

UP: मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम जारी, आज शव को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जहर वाले आरोप पर राजनाथ सिंह ने दी प्रतिक्रिया

Mukhtar Ansari Postmortem: उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से गुरुवार रात मौत हो गई। अंसारी को उल्टी और बेहोशी की हालत में रात करीब साढ़े आठ बजे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए लाया गया। अस्पताल में 9 डॉक्टरों की टीम ने अंसारी का इलाज किया, लेकिन उसकी जान को नहीं बचाया जा सका।

Read More

Maharashtra: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा शिंदे गुट शिवसेना में शामिल, मुंबई नॉर्थ वेस्ट से लड़ सकते हैं चुनाव

Maharashtra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा गुरुवार को शिंदे गुट शिवसेना में शामिल हो गए। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह मुंबई नॉर्थ वेस्ट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इस सीट पर उद्धव गुट शिवसेना ने अमोल कीर्तिकर को प्रत्याशी बनाया है। गोविंदा ने 27 मार्च को पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े के साथ बातचीत की है। इसके बाद ही गोविंदा के आम चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई थी।

Read More

Delhi Liquor Scam: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को नहीं मिली राहत, 1 अप्रैल तक बढ़ाई रिमांड

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने केजरीवाल की ईडी रिमांड को 5 दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। जहां ईडी और केजरीवाल की और से जोरदार दलीलें दी गई। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करने के बाद केजरीवाल की रिमांड को एक अप्रैल तक बढ़ा दिया।

Read More

IPL DC vs RR Predicted Playing 11: आज दिल्ली और राजस्थान आमने-सामने, जानिए कैसी हो सकती है संभावित प्लेइंग इलेवन

IPL DC vs RR Predicted Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) आमने-सामने होगी। जयपुर के सवाईं मानसिंह स्टेडियम में यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। दिल्ली कैपिटल्स (DC) को पहले मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं राजस्थान रॉयल्स (RR) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 20 रनों से हराकर अपने अभियान का जीत से आगाज किया था।

Read More

IPL 2024 SRH vs MI: चुनावी मौसम में रनों की बरसात, 40 ओवर, 38 छक्के और 41 चौके, टूट गए बड़े-बड़े विश्व रिकॉर्ड

IPL 2024 SRH vs MI: देश इस समय आम चुनाव के मुहाने पर खड़ा है और पूरे देशभर में चुनावी बयार बह रही है। इस बीच बुधवार को इंडियन प्रीमियर में मुंबई इंडियस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में बड़े-बड़े विश्व रिकॉर्ड टूट गए। मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 277 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।

Read More