IPL 2024: ऋषभ पंत आईपीएल के लिए फिट, शमी समेत यह स्टार गेंदबाज पूरे सीजन से बाहर, BCCI ने दिया बड़ा अपडेट  

IPL 2024 Rishabh Pant Shami: दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी खुशखबरी वाली खबर सामने आई है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पूरी तरह से फिट है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पंत के अलावा मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा को लेकर भी मेडिकल अपडेट दिया है। बीबीसीआई ने बताया कि पंत आईपीएल में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार है।

स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल 2024 को नहीं खेल पाएंगे। बता दें कि, आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। इससे पूर्व भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी और प्रस‍िद्ध कृष्णा का मेडिकल और फिटनेस अपडेट जारी किया है।

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ऋषभ पंत 30 दिसंबर, 2022 को उत्तराखंड के रूड़की के पास एक जानलेवा सड़क दुर्घटना के बाद टीम इंड‍िया और क्रिकेट एक्शन से दूर थे। करीब 14 महीने के रिहैब और रिकवरी प्रोसेस के बाद ऋषभ पंत को अब आईपीएल 2024 में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में फिट घोषित किए गए हैं। BCCI द्वारा जारी यह घोषणा कुल मिलाकर दिल्ली कैपिटल्स के लिए सुखद संकेत है।

Read Also: Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, इन राज्यों में आसान होगा सफर

ऋषभ पंत का क्रिकेट कर‍ियर

बता दें कि, ऋषभ पंत ने आईपीएल में 98 मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 2838 रन बनाए हैं। वहीं पंत ने 33 टेस्ट में 2271 रन बनाए हैं। इसके अलावा 30 वनडे में उनके बल्ले से 865 रन निकले हैं। टी-20 इंटरेशनल के 66 मैचों में 987 रन बनाए हैं।

Read Also: Haryana: जेजेपी-बीजेपी गठबंधन टूटा, सीएम मनोहर लाल ने दिया इस्तीफा, जानिए कौन हो सकता है अगला सीएम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *