Haryana: नायब सैनी होंगे प्रदेश के नए CM, शाम 5 बजे लेंगे शपथ, बीजेपी ने खेला OBC कार्ड

Haryana CM Manohar Lal: हरियाणा में मंगलवार को बड़ा फेरबदल हुआ। सीएम मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया और इसी के साथ बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन टूट गया। चंडीगढ़ में हुई विधायक दल की बैठक में प्रदेश के नए सीएम के नाम पर मुहर लग गई। बीजेपी ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और अरुण चुग को पर्यवेक्षक बनाकर चंडीगढ़ भेजा था।

दोनों पर्यवेक्षक की नियुक्ति में नए सीएम नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया। आज शाम 5 बजे नायब सैनी सीएम पद की शपथ लेंगे। बता दें कि, प्रदेश में बीजेपी-जेजेपी के बीच लोकसभा सीटों को लेकर मतभेद हुआ था। जिसके बाद दोनों पार्टियों का गठबंधन टूट गया।

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे नायब सिंह सैनी इस समय कुरुक्षेत्र से सांसद हैं। वे साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले विधायक भी रहे हैं। साल 2014 में नायब सिंह ने अंबाला जिले की नारायणगढ़ सीट से विधानसभा चुनाव जीता था। ये चुनाव नायब सैनी 24 हजार से ज्यादा वोटों से जीते थे।

बाद में फिर मनोहर सरकार में राज्य मंत्री बनाए गए। जब 2019 का चुनाव आया तो पार्टी ने नायब को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी और कुरुक्षेत्र से टिकट देकर चौंका दिया था। तब भी नायब सिंह संगठन के भरोसे पर खरे उतरे। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में नायब को 6 लाख 88 हजार 629 वोट मिले थे और उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार निर्मल सिंह आधे वोट भी नहीं पा सके थे। निर्मल को 3 लाख 4 हजार 38 वोट मिल सके थे।

कहा जा रहा है कि ओबीसी समुदाय के बड़े नेताओं में शामिल सैनी मनोहर लाल के करीबी हैं।  नायब सैनी 25 जनवरी 1970 को अंबाला के गांव मिर्जापुर माजरा में सैनी परिवार में जन्मे थे। वे बीए और एलएलबी हैं। इसके साथ ही सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं और उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है।

Read Also: Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, इन राज्यों में आसान होगा सफर

वे साल 2002 में युवा मोर्चा बीजेपी अंबाला से जिला महामंत्री बने। इसके बाद साल 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला में जिला अध्यक्ष रहे। सैनी 2009 में किसान मोर्चा भाजपा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री भी रहे। 2012 में वे अंबाला भाजपा के जिला अध्यक्ष बने। आरएसएस के समय से सैनी को मनोहर लाल का करीबी माना जाता है। सूत्र बताते हैं कि सीएम ने ही उन्हें कुरुक्षेत्र से टिकट देने की पैरवी की थी।

2014 में सैनी ने नारायणगढ़ विधानसभा से चुनाव जीता। साल 2016 में वे हरियाणा सरकार में मंत्री पद पर रहे। पिछले लोकसभा चुनाव में वे कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए। कुछ समय पहले ही उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। अब उन्हें हरियाणा का मुख्यमंत्री चुना गया है और कहा जा रहा है कि आज ही शपथ ग्रहण होगा। जबकि निवर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है।

Read Also: IPL 2024: ऋषभ पंत आईपीएल के लिए फिट, शमी समेत यह स्टार गेंदबाज पूरे सीजन से बाहर, BCCI ने दिया बड़ा अपडेट  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *