Namo App Vikshit Bharat Ambassador Campaign: राजनाथ सिंह के छोटे बेटे ने किया ऐसा काम, प्रधानमंत्री मोदी ने तारीफ कर दिया सर्टिफिकेट

Namo App Vikshit Bharat Ambassador Campaign Neeraj Singh: विकसित भारत के संकल्प के साथ भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी द्वारा नमो ऐप ‘विकसित भारत एम्बेसडर’ अभियान चलाए जाने के आह्वान पर पिछले दो महीने से सभी कार्यकर्ता एकमुश्त जुटे हुए हैं। इस अभियान में अब तक 2 करोड़ से अधिक विकसित भारत एम्बेसडर नमो ऐप पर जुड़ गए हैं, जब भी सक्रियता की बात आती है तो केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे पुत्र नीरज सिंह सभी अभियानों में काफी आगे नजर आते हैं।

Read More

Haryana Cabinet Expansion: नायब कैबिनेट में सात मंत्रियों ने ली शपथ, निर्दलीय विधायकों को नहीं मिली मंत्रिमंडल में जगह

Haryana Cabinet Expansion: पार्टी आलाकमान से बातचीत के बाद आज हरियाणा में नए कैबिनेट का विस्तार हो गया। नायब सैनी कैबिनेट में सात नए मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। मंगलवार को प्रदेश के सीएम नायब सैनी पंचकूला पहुंचे और श्री नाडा साहिब में मत्था टेका और अरदास की। इसके बाद सीएम ने पूर्व सीएम मनोहर लाल के साथ करनाल से लेकर घरौंडा तक रोड शो किया और एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

Read More

IPL 2024: मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज सूर्य कमार यादव नहीं खेलेंगे शुरू के कुछ मैच

IPL 2024: Surya Kumar Yadav इंडियम प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 शुरू होने में महज तीन दिन का समय शेष है और ऐसे में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव सीजन के कुछ शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे। इतना ही नहीं यादव के पूरे टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

Read More

Haryana: सीएम सिटी कहें या स्मार्ट सिटी…करनाल के कायाकल्प में मनोहर लाल का रहा है अभूतपूर्व योगदान

करनाल: 23 जून 2017 को केंद्र सरकार ने करनाल को स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल किया। इस लिहाज से करनाल देश के उन 30 शहरों में शामिल हो गया ​जो स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल किये गये थे और करनाल का नंबर 12 वां था। निश्चित तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में हरियाणा को सजाने संवारने का प्रयास तो मनोहर लाल ने किया ही लेकिन साथ ही उन्होंने पूरी  तवज्जो सीएम सिटी करनाल को दिया। तभी तो लगभग 10 साल से थोड़े ही कम दिन शाषण के बाद जब उन्होंने त्यागपत्र दिया तो नये मुख्यमंत्री के रूप नायब सिंह सैनी का चयन हुआ है और वे भी करनाल से ही विधान सभा चुनाव लड़ रहे हैं और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल से लोकसभा चुनाव।

Read More

Haryana: करनाल लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व सीएम मनोहर लाल का चुनावी शंखनाद, सीएम सैनी ने बताया संत

Haryana Manohar Lal: लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजने के बाद आज करनाल में सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल ने रोड शो किया और घरौंडा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। रैली में बीजेपी के कई बड़े नेता कंवरपाल गुर्जर और सुभाष बराला मौजूद रहे।

Read More

Krishna जन्मभूमि मामले में मुस्लिम पक्ष को SC से झटका, मस्जिद कमेटी की याचिका खारिज

Krishna Janambhoomi Case: मथुरा कृष्ण जन्मभूमि मामले में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मस्जिद कमेटी की याचिका को खारिज कर दिया। साथ ही शीर्ष अदालत ने मस्जिद कमेटी को हाईकोर्ट जाने के लिए कहा है। दरअसल, मस्जिद कमेटी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें हाईकोर्ट ने इस विवाद से जुड़े 15 मुकदमों को एक साथ जोड़कर सुनवाई करने का फैसला लिया था।

Read More

Jharkhand: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन का JMM से इस्तीफा, ससुर को लिखा- मेरे परिवार के साथ हुई नाइंसाफी

Jharkhand Seeta Sorein Resign: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। विधायक सीता सोरेन काफी दिनों से पार्टी से नाराज चल रही थी। हेमंत सोरेने के जेल जाने के बाद जेएमएम ने चंपई सोरोने को सीएम बनाया था। जिसको लेकर सीता काफी नाराज चल रही थी और अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बीजेपी में शामिल हो सकती है।

Read More

Bihar: नाराज पशुपति पारस का मंत्रिमंडल से इस्तीफा, बोले- मेरे साथ नाइंसाफी हुई, एनडीए से भी हुए अलग

Bihar Seats Sharing: मंगलवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। पशुपति पारस का कहना है कि एनडीए में मेरे साथ नाइंसाफी हुई है और अब मैं गठबंधन से अलग हो रहा हूं। दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए पारस ने कहा कि मैं आगे की रणनीति तैयार कर रहा हूं।

Read More