Bihar Seats Sharing: मंगलवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। पशुपति पारस का कहना है कि एनडीए में मेरे साथ नाइंसाफी हुई है और अब मैं गठबंधन से अलग हो रहा हूं। दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए पारस ने कहा कि मैं आगे की रणनीति तैयार कर रहा हूं।
बीते कई दिनों पहले पशुपति पारस ने कहा था कि मैं तब तक इंतजार करूंगा जब तक बिहार में सीटों की शेयरिंग का ऐलान नहीं हो जाता अगर मेरी पार्टी को सीट नहीं मिलती है तो वह एनडीए से बाहर चले जाएंगे। मैंने बहुत ईमानदारी से एनडीए की सेवा की है और पूरी ईमानदारी के साथ अपने मंत्री पद का निर्वहन किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के बड़े नेता हैं, लेकिन हमारी पार्टी और व्यक्तिगत रूप से हमारे साथ नाइंसाफी हुई है। मैंने आज मंत्री पद से इस्तीफा भी दे दिया है। अब कहां जाना है इस पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विचार कर रहे हैं। जल्दी आगे की रणनीति का खुलासा कर दिया जाएगा।
Read Also: Haryana: किसान कल्याण को समर्पित थे मनोहर लाल, उनकी योजनायें नयी सरकार के लिए बनेंगी लाइट हाउस
गौरतलब है कि, सोमवार को बिहार में बीजेपी ने अपने सहयोगी घटक दलों के साथ सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी थी। बीजेपी 17, जेडीयू 16, लोजपा (पासवान) 5, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा एक, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के खाते में एक सीट चली गई। जिसके बाद एनडीए का सहयोगी दल रालोजपा को एक भी सीट नहीं दी गई।
बिहार में सीट शेयरिंग से नाराज होकर रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने एनडीए से अलग होकर मंत्री पद से आज इस्तीफा दे दिया। कयास लगाए जा रहे हैं कि पशुपति पारस राजद के संपर्क में हैं और जल्दी ही वह इसका ऐलान कर सकते हैं। पारस पहले ही कह चुके थे कि हर हाल में उन्हें हाजीपुर की सीट चाहिए। अब हाजीपुर लोकसभा सीट को एनडीए ने चिराग पासवान को दिया है।
Read Also: Loksabha Chunav: पीएम मोदी का ‘मिशन साउथ’, 120 घंटों का धुआंधार प्रचार, 129 सीटों पर सीधी नजर