Haryana Cabinet Expansion: पार्टी आलाकमान से बातचीत के बाद आज हरियाणा में नए कैबिनेट का विस्तार हो गया। नायब सैनी कैबिनेट में सात नए मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। मंगलवार को प्रदेश के सीएम नायब सैनी पंचकूला पहुंचे और श्री नाडा साहिब में मत्था टेका और अरदास की। इसके बाद सीएम ने पूर्व सीएम मनोहर लाल के साथ करनाल से लेकर घरौंडा तक रोड शो किया और एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
जनसभा के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि बीजेपी के शासनकाल में प्रदेश में बिना पर्ची बिना खर्ची के नौकरियां मिली है। पूर्व की सरकारों से बेहतर कल्याणकारी योजनाएं लाकर प्रदेश में विकास की गति को तेज किया है। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था पहले की तुलना में काफी बेहतर हुई है। हम मनोहर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे और प्रदेश में चहुंमुखी विकास तेज करेंगे
मुख्यमंत्री नायब सैनी का नया मंत्रिमंडल…
कैबिनेट मंत्री
कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह चौटाला, जेपी दलाल, डॉक्टर बनवारी लाल, डॉक्टर कमल गुप्ता,
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार….
सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा, असीम गोयल, डॉक्टर अभय सिंह यादव, सुभाष सुधा, बिशंबर वाल्मीकि, संजय सिंह
सात मंत्रियों ने ली शपथ
हरियाणा मंत्रिमंडल में मंत्रियों ने शपथ ली। कैबिनेट में छह मंत्री और छह राज्य मंत्री बनाए गए हैं। बता दें कि पूर्व सीएम मनोहर लाल की कैबिनेट में शामिल अनिल विज, ओमप्रकाश यादव, संदीप सिंह और कमलेश ढांडा का पत्ता कट गया है।
Read Also: Haryana: करनाल लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व सीएम मनोहर का चुनावी शंखनाद, सीएम सैनी ने बताया संत