Namo App Vikshit Bharat Ambassador Campaign Neeraj Singh: विकसित भारत के संकल्प के साथ भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी द्वारा नमो ऐप ‘विकसित भारत एम्बेसडर’ अभियान चलाए जाने के आह्वान पर पिछले दो महीने से सभी कार्यकर्ता एकमुश्त जुटे हुए हैं। इस अभियान में अब तक 2 करोड़ से अधिक विकसित भारत एम्बेसडर नमो ऐप पर जुड़ गए हैं, जब भी सक्रियता की बात आती है तो केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे पुत्र नीरज सिंह सभी अभियानों में काफी आगे नजर आते हैं।
इसी कड़ी में इस सप्ताह भारत में नीरज सिंह ने एक सप्ताह में ही 50,000 से अधिक नए एम्बेसडर जोड़कर सम्पूर्ण भारत में प्रथम स्थान पर रहें। जिसकी प्रसंशा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सर्टिफिकेट भी प्राप्त हुआ और उनकी इस उपलब्धि से लखनऊ समेत सम्पूर्ण प्रदेश के युवा बेहद उत्साहित और प्रभावित हैं।
बता दें कि, नीरज सिंह बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं, वह जहां पार्टी के सभी अभियानों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं, वहीं सामाजिक कार्यो में उनकी बेहद रुचि रहती है और उनके द्वारा प्रति वर्ष अटल स्वास्थ्य मेला का आयोजन होता है। जिससे समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को लाभ मिलता है। इसके अलावा युवाओं के भविष्य को लेकर भी बेहद चिंतित दिखते हैं, जिसके लिए वह प्रति वर्ष कौशल रोजगार मेला का आयोजन करते हैं।
Read Also: Haryana: करनाल लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व सीएम मनोहर का चुनावी शंखनाद, सीएम सैनी ने बताया संत
इस मेले की सहायता से प्रतिभावान युवा बड़ी संख्या में रोजगार प्राप्त करते हैं, ऐसे अनेकों सामाजिक आयोजनों के माध्यम से नीरज सिंह समाज सेवा का कार्य निरंतरता से निभा रहे हैं। बीते दो दशकों से नीरज सिंह कार्यकर्ताओं के बीच रहकर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। नीरज सिंह फिक्की के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम यूपी चैप्टर के चेयरमैन बन बिज़नेस जगत में भी अपनी सेवा दे रहे हैं, तो दूसरी ओर हिन्दू युवा संगठन भारत के संरक्षक बन हिंदुत्व की विचारधारा को भी आगे बढ़ा रहे हैं।
Read Also: Haryana: सीएम सिटी कहें या स्मार्ट सिटी…करनाल के कायाकल्प में मनोहर लाल का रहा है अभूतपूर्व योगदान