Haryana: करनाल लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व सीएम मनोहर लाल का चुनावी शंखनाद, सीएम सैनी ने बताया संत

Haryana Manohar Lal: लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजने के बाद आज करनाल में सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल ने रोड शो किया और घरौंडा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। रैली में बीजेपी के कई बड़े नेता कंवरपाल गुर्जर और सुभाष बराला मौजूद रहे।

सीएम बनने के बाद पहली बार घरौंडा पहुंचे सीएम नायब सैनी ने जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम की तारीफ में खूब कसीदे पढ़े। सीएम सैनी ने कहा कि मनोहर लाल एक ऐसे व्यक्तित्व है, जो मेरी उंगली पकड़कर राजनीति में लेकर आए। मुझे ये तक नहीं पता था कि मैं विधायक बन जाऊंगा, मैं मुख्यमंत्री बन जाऊंगा, लेकिन बीजेपी में ये सब संभव हो पाया है। मनोहर लाल की कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश में चहुंमुखी विकास संभव हो पाया है। इसके अलावा सीएम सैनी ने पूर्व सीएम मनोहर लाल को संत भी बताया।

सीएम ने आगे विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि, विपक्ष के लोग कहते थे कि मनोहर लाल को शासन चलाने का अनुभव नहीं है। मैं इस मंच से कहता हूं कि जो योजनाएं उन्होंने बनाई है वो कांग्रेस की 10 पीढ़ियां भी नहीं बना पाएगी। कांग्रेस की सोच होती थी कि उनका परिवार कैसे बढ़े, वे प्रदेश की नहीं सोचते थे, लेकिन मनोहर लाल की सोच है कि प्रदेश कैसे आगे बढ़े। उन्होंने हरियाणा को नई दिशा देने का काम किया है। आज पूरा प्रदेश विकसित हरियाणा की ओर अहर्निश कदम बढ़ा रहा है।

हरियाणा के पूर्व सीएम ने रैली को संबोधित किया और कहा कि मैंने लगातार पूरे प्रदेश के विकास और जनकल्याण को ध्यान में रखते हुए अपने दोनों कार्यकाल में काम किया। हमारी सरकार ने ऐसी कल्याणकारी योजनाएं बनाई, जिससे इनका लाभ प्रदेश के हर व्यक्ति तक पहुंच सके। हमारी योजनाएं गरीब, मजदूर, किसान और युवा रोजगार को ध्यान में रखकर बनाई गई है। अब इन कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने का कार्य नायब सरकार कर रही है।

Read Also: Loksabha Chunav: पीएम मोदी का ‘मिशन साउथ’, 120 घंटों का धुआंधार प्रचार, 129 सीटों पर सीधी नजर

विकसित हरियाणा मेरी प्राथमिकता- मनोहर लाल

अपने इस्तीफे को लेकर मनोहर लाल ने कहा कि मैंने कभी सत्ता का कोई लालच नहीं किया और हमारी प्राथमिकता हमेशा हरियाणा को विकसित बनाने की रही है। हमने जब नायब सिंह सैनी को उत्तराधिकारी के रूप में देखा, तो मैंने तुरंत सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बताया कि ये इस्तीफा अचानक नहीं दिया गया था। इसके लिए हाईकमान से एक साल तक बातचीत की थी और कहा था कि ये दायित्व किसी और को दे दिया जाए, जब नायब सैनी का नाम आया तो मुझे खुशी हुई और मैने अपना इस्तीफा दे दिया।

इसके अलावा पार्टी आलाकमान से ये बात भी कही थी कि सीएम सिटी करनाल सीएम सिटी ही रहनी चाहिए, इसलिए करनाल विधानसभा से ही उपचुनाव का टिकट नायब सैनी को दिलाया गया है। लोकसभा चुनाव के लिए टिकट हाईकमान ने मुझे दिया है। करनाल की पहचान सीएम सिटी के नाम से ही रहेगी। करनाल की जनता ने दो बार विधानसभा चुनाव में अकूत प्यार और आशीर्वाद दिया है। मैं तीसरी बार लोकसभा चुनाव में आपके आशीर्वाद और प्यार के लिए फिर आया हूं।

Read Also: Haryana: किसान कल्याण को स​मर्पित थे मनोहर लाल, उनकी योजनायें नयी सरकार के लिए बनेंगी लाइट हाउस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *