IPL 2024: मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज सूर्य कमार यादव नहीं खेलेंगे शुरू के कुछ मैच

IPL 2024: इंडियम प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 शुरू होने में महज तीन दिन का समय शेष है और ऐसे में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव सीजन के कुछ शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे। इतना ही नहीं यादव के पूरे टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 मार्च को सूर्यकुमार यादव का फिटनेस टेस्ट था। जिसमें नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) ने उन्हें खेलने की मंजूरी नहीं दी है। ऐसे में यादव आईपीएल के शुरुआती कुछ मैचों को मिस कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव का अगला फिटनेस टेस्ट जल्दी होने वाला है।

इस टेस्ट के बाद आगे की तस्वीर साफ हो पाएगी कि सूर्या आईपीएल के कितने मैचों से बाहर हो सकते हैं या पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। इस ख़बर पर सूर्या ने मुहर लगा दी है। बता दें कि, थोड़ी देर पहले सूर्या ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर टूटे दिल की इमोजी शेयर की है। जिससे साफ है कि वह फिटनेस टेस्ट में फेल होने के कारण निराश और हताश है।

गौरतलब है कि, सूर्या कुमार यादव ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम की टी-20 सीरीज में कप्तानी संभाली थी। इस श्रृंखला के दौरान यादव को टकने में चोट लगी थी। इसी वजह से वह अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज भी नहीं खेल सके थे। स्टार बल्लेबाज सूर्या की स्पोर्टस हर्निया की सर्जरी जर्मनी में हुई थी।

Read Also: Krishna जन्मभूमि मामले में मुस्लिम पक्ष को SC से झटका, मस्जिद कमेटी की याचिका खारिज

अब क्रिकेट मैदान में उतरने के लिए एनसीए से हरी झंडी लेनी पड़ेगी। बता दें कि, सूर्या के बाहर होने पर मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है क्योंकि सूर्या आईपीएल में मुंबई की टीम के मध्यक्रम का मजबूत बल्लेबाज है, जो किसी भी हारी हुई बाजी को पलटने की क्षमता रखता है।

Read Also: Haryana: सीएम सिटी कहें या स्मार्ट सिटी…करनाल के कायाकल्प में मनोहर लाल का रहा है अभूतपूर्व योगदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *