Jharkhand: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन का JMM से इस्तीफा, ससुर को लिखा- मेरे परिवार के साथ हुई नाइंसाफी

Jharkhand Seeta Sorein Resign: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। विधायक सीता सोरेन काफी दिनों से पार्टी से नाराज चल रही थी। हेमंत सोरेने के जेल जाने के बाद जेएमएम ने चंपई सोरोने को सीएम बनाया था। जिसको लेकर सीता काफी नाराज चल रही थी और अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बीजेपी में शामिल हो सकती है।

सीता सोरेन जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहू हैं। इसके अलावा वे दुमका के जामा से 3 बार की विधायक और पार्टी की केंद्रीय महासचिव भी रह चुकी हैं। सीता सोरेन ने शिबू सोरेन को इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने लिखा कि मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ साजिश रची जा रही है। इससे दुखी हूं। मैं अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहीं हूं।

हम उपेक्षा का शिकार हुए- सीता सोरेन

आगे सीता ने अपने इस्तीफे में लिखा कि मैं सीता सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा की केन्द्रीय महासचिव एवं सक्रिय सदस्य वर्तमान विधायक हूं, आपके समक्ष अत्यन्त दुखी हृदय के साथ अपना इस्तीफा पेश कर रहीं हूं। मेरे स्वर्गीय पति, दुर्गा सोरेन, जो कि झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा और महान क्रांतिकारी थे, के निधन के बाद से ही मैं और मेरा परिवार लगातार उपेक्षा का शिकार रहें है। पार्टी और परिवार के सदस्यों द्वारा हमें अलग-थलग किया गया है, जो कि मेरे लिए अत्यन्त पीड़ादायक रहा है।

Read Also: Loksabha Chunav 2024: चुनाव से पहले EC का बड़ा एक्शन, बंगाल के DGP समेत 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाया

मैंने उम्मीद की थी कि समय के साथ स्थितियां सुधरेगी, परन्तु दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हुआ झारखंड मुक्ति मोर्चा जिसे मेरे स्वर्गीय पति ने अपने त्याग समर्पण और नेतृत्व क्षमता के बल पर एक महान पार्टी बनाया था आज वह पार्टी नहीं रहीं मुझे यह देख कर गहरा दुख होता है कि पार्टी अब उन लोगों के हाथों में चली गयी है जिनके दृष्टिकोण और उद्देश्य हमारे मूल्यों और आदर्शों से मेल नहीं खाते।

बता दें कि, सीता सोरेन के पति दुर्गा सोरेन की साल 2009 में मृत्यु हई थी। इसके बाद से सीता सोरेन राजनीति में लगातार सक्रिय रही है। 49 वर्षीय सीता 12वीं पास है और परिवार में तीन बेटियां हैं। सीता जामा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रह चुकी हैं। वह शिबु सोरेन परिवार की बड़ी बहू है।

Read Also: Bihar: एनडीए में हुआ सीटों का बंटवारा, बीजेपी 17, JDU 16 और चिराग पासवान को मिली इतनी सीटें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *