Himachal: सीएम पद पर सुक्खू अड़े…और डटे, इस्तीफे को लेकर दो टूक- ‘बीजेपी ने फैलाई अफवाह’
Himachal Congress Crisis: हिमाचल कांग्रेस में मचे सियासी घमासान के बीच सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दो टूक कहा कि उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा नहीं दिया है। इस्तीफे की अफवाह बीजेपी ने फैलाई है। मंगलवार को राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग को लेकर उन्होंने कहा कि वह विधायक हमारे संपर्क में है।