Rajyasabha Chunav: यूपी से लेकर हिमाचल तक ‘खेला’, चुनाव के बहाने ऑपरेशन लोटस की आहट, 17 विधायकों की क्रॉस वोटिंग

Rajyasabha Chunav: तीन राज्यों की 15 राज्यसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस चुनाव में उत्तर प्रदेश से लेकर हिमाचल तक खेला होता नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की चार और हिमाचल की एक सीट पर मतदान हो रहा है। इस चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को अपने 8 विधायकों की बगावत का सामना करना पड़ा। इन विधायकों ने पार्टी के व्हिप से अलग जाकर बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग किया।

इतना ही नही, सपा के चीफ व्हिप मनोज कुमार पांडेय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और कहा कि जो अंतरआत्मा कहेगी वहां वोटिंग करूंगा। मनोज कुमार के साथ पार्टी के 8 विधायक सपा से अलग होकर बीजेपी के साथ चले गए। पार्टी के अलग होने की मुख्य वजह हिन्दुत्व बताया जा रहा है क्योंकि कुछ विधायक बोल चुके हैं कि हम राम के नाम पर वोटिंग करेंगे।

अगर बात हिमाचल की जाए तो वहां भी स्थिति अलग नहीं है। कांग्रेस के 9 विधायक पार्टी से अलग होकर बीजेपी के साथ चले गए और क्रॉस वोटिंग कर दी। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के पीछे हिमाचल कांग्रेस की गुटबाजी को मुख्य वजह बताया जा रहा है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के दो धड़े हैं। एक धड़ा वीरभद्र सिंह समर्थकों का है जिसे प्रतिभा सिंह लीड करती हैं। दूसरा धड़ा है ऐसे विधायकों और नेताओं का, जो सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ हैं।

कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग

गौरतलब है कि, कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ बीजेपी ने कभी वीरभद्र सिंह के करीबी रहे हर्ष महाजन को उम्मीदवार बनाया है। हर्ष महाजन के कांग्रेस के कई विधायकों के साथ अच्छे संबंधों की चर्चा भी होती रही है। इसे लेकर कांग्रेस सतर्क भी थी। एक दिन पहले ही विधायक दल की बैठक में विधायकों को पार्टी लाइन पर रहकर वोट करने के लिए कहा गया था। कांग्रेस ने व्हिप जारी कर यह भी कहा था कि वोट किसको दे रहे हैं, ये विधायकों को पोलिंग एजेंट को दिखाना होगा।

Read Also: Haryana: नफे सिंह राठी हत्याकांड की CBI करेगी जांच, गृह मंत्री विज ने सदन में दी मंजूरी

ऑपरेशन लोटस की आहट

बीजेपी प्रत्याशी हर्ष महाजन का कहना है कि मैं सबको जानता हूं और मैंने सबसे वोट मांगा है। अब रिजल्ट आएगा तब पता चल जाएगा। उन्होंने क्रॉस वोटिंग को लेकर सवाल पर कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो हमारी गलती थोड़ी है। कांग्रेस के विधायक सीएम की कार्यशैली से नाराज हैं। इसी नाराजगी में क्रॉस वोटिंग हुई है जो उनकी गलती है। अब हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को ऑपरेशन लोटस की आहट माना जा रहा है।

Read Also: UP: सपा सांसद शफीकुर्रहमान का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *