Haryana: पारदर्शिता की राह पर बढ़ता हरियाणा, सभी सरकारी विभागों का डाटा होगा ऑनलाईन

संतोष कुमार सिंह

Haryana News: डिजिटल इंडिया को यदि किसी राज्य में सबसे ज्यादा तवज्जो मिली है तो वह राज्य है हरित प्रदेश हरियाणा। मनोहर लाल का ये प्रयास रहा है कि हर स्तर पर पारदर्शिता हो और पारदर्शिता तभी आयेगी जब जनता के साथ सूचनायें साझा की जाये।

इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल ने विधानसभा में एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब सरकार के सभी विभागों डाटा ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। इतना ही नहीं अब उसे रिकॉर्ड रूम बनाकर प्रदेश और जिला स्तर पर डिजिटल के तौर पर रखा जाएगा।

 युवाओं को ज्वॉइन करायेंगे अनिवार्य

इतना ही नहीं विधानसभा में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम  द्वारा रखे जाने वाले कर्मचारियों में अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग से संबंधित आरक्षण का पूर्ण अनुपालन किया जा रहा है। नए प्रावधान एचकेआरएन के माध्यम से एक बार चयन होने के बाद सरकारी विभाग द्वारा युवाओं को ज्वॉइन करवाना अनिवार्य है।

219 युवाओं जायेंगे इजरायल

219 युवाओं का इजरायल में रोजगार के लिए चयन हुआ है। उन्हें वेतन के रूप में एक लाख से अधिक रुपए मिलेंगे। इजरायल के लिए 8169 युवाओं ने आवेदन किया था, जिसमें से 1909 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया और 219 युवाओं का चयन हुआ।

Read Also: Rajyasabha Chunav Voting: तीन राज्यों की 15 राज्यसभा सीटों पर मतदान जारी, सपा चीफ व्हिप का इस्तीफा

सरकार अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के आरक्षण का रखेगी ध्यान

सरकार अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के लिए 20 और 27 प्रतिशत आरक्षण का विशेष ध्यान रख रही है। यदि पहली भर्ती में आरक्षण की संख्या कम होती है, तो अगली भर्ती में उसे पूरा किया जाता है। मौजूदा बजट के अलावा अगर जरूरत पड़ी तो सप्लीमेंट्री बजट के जरिए कार्य किया जाएगा।

Read Also: Loksabha Chunav 2024: दिल्ली की चार सीटों पर AAP ने उतारे प्रत्याशी, नई दिल्ली से सोमनाथ भारती और पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा ठोकेंगे चुनावी ताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *