Rajyasabha Chunav Voting: आज तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, हिमाचल और कर्नाटक की 15 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की चार और हिमाचल की एक सीट पर सुबह 9 बजे से मतदान जारी है। शाम 5 बजे बाद वोटों की मतगणना शुरू हो जाएगी।
मतदान के बीच समाजवादी पार्टी को यूपी में बड़ा झटका लगा है। सपा के चीफ व्हिप और विधायक मनोज कुमार पांडे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। नामांकन के आखिरी दिन 21 फरवरी को बीजेपी ने उत्तर प्रदेश से 8वां प्रत्याशी संजय सेठ को उतार दिया था। इससे सपा का गणित बिगड़ सकता है।
बता दें कि, 15 सीटों के लिए हो रहे इस चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आशंका है। इसकी वजह है कि 15 सीटों के लिए 18 प्रत्याशी मैदान में है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कई विधायकों ने वोट नहीं किया है। बताया जा रहा है कि मनोज कुमार पांडेय समेत 8 विधायक बीजेपी के पक्ष में वोट करेंगे।
15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटें खाली हैं, जिनमें से 12 राज्यों की 41 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। सपा नेता शाहिद मंजूर ने कहा कि वोट काउंटिंग और गणित समझिए। बीजेपी गणित बिगाड़ने में एक्सपर्ट है। सपा का बेस वोटर कहीं नहीं गया। हमारी पार्टी नहीं टूटेगी। वो लोग, जो पहले हमारे यहां आए और बाद में चले गए, इससे हमें मतलब नहीं है। बेस वोटर्स को देखिए, वो अभी भी हमारे साथ है।
Read Also: Haryana: नफे सिंह राठी हत्याकांड की CBI करेगी जांच, गृह मंत्री विज ने सदन में दी मंजूरी
सपा विधायकों की बगावत
सपा के 10 विधायकों के बीजेपी के पक्ष में वोट डालने की चर्चा है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 8 विधायक सपा से बगावत कर गए हैं। इनमें राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, मनोज पांडेय, राकेश पांडेय, मुकेश वर्मा, महाराजी देवी, पूजा पाल और विनोद चतुर्वेदी शामिल है।
Read Also: UP: सपा सांसद शफीकुर्रहमान का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस