Haldwani Violence: हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक पुलिस के हत्थे चढ़ा, दिल्ली से हुई गिरफ्तारी

Haldwani Violence: उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले में 8 फरवरी को भड़की हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उत्तराखंड पुलिस प्रवक्ता आईजी निलेश भरने ने जानकारी देते हुए बताया कि हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी हिंसा के बाद से फरार चल रहा था।

Read More

Delhi: एक जुलाई से लागू होंगे नए आपराधिक कानून, अब 302 नहीं रहेगी हत्या की धारा

Delhi: केन्द्र सरकार ने तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर अधिसूचना जारी कर दी। यह नए कानून एक जुलाई से लागू होंगे। इसमें कहा गया है कि ब्रिटिश काल के भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), भारतीय साक्ष्य अधिनियम और आपराधिक प्रक्रिया संहिता (CrPC) की जगह लेने वाले तीन नए आपराधिक कानून 1 जुलाई से लागू होंगे।

Read More

UP Police Exam Cancel: सीएम योगी का बड़ा एक्शन, यूपी पुलिस भर्ती को किया रद्द, लाखों अभ्यर्थियों को राहत

UP Police Exam Cancel: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती लीक मामले पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। सीएम ने हजारों अभ्यर्थियों के प्रदर्श के बाद भर्ती को रद्द कर दिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा कि 6 महीने के अंदर फिर से भर्ती को पूरा किया जाएगा।

Read More

Assam: हिमंत बिस्वा सरमा कैबिनेट का बड़ा फैसला, मुस्लिम विवाह अधिनियम हटाने पर लगाई मुहर, जानिए प्रदेश में क्या-क्या बदलेगा ?

Assam Cabinet: असम की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। शुक्रवार को सीएम सरमा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुस्लिम विवाह और तलाक अधिनियम-1935 को खत्म करने का फैसला लिया गया। अब राज्य में सभी शादियां और तलाक विशेष विवाह अधिनियम के तहत होंगे।

Read More

UP: कासगंज में माघ पूर्णिमा पर बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली तालाब में पलटी, 15 की मौत

Kashganj Hadsa: उत्तर प्रदेश के कासगंज में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रॉली में 40 लोग सवार थे। मरने वालों में 8 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल हैं।

Read More

Loksabha Chunav 2024: दिल्ली में AAP और कांग्रेस में डील पक्की, AAP चार और कांग्रेस इन तीन सीटों पर ठोकेगी चुनावी ताल

Loksabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच सीटों की डील तय हो गई। आप चार लोकसभा सीटों और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Read More

Ind vs Eng Ranchi Test: रवीन्द्र जडेजा का ‘चौका’, 353 रनों पर सिमटी इंग्लैंड की पारी, भारत को लगा पहला झटका

Ind vs Eng Ranchi Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच रांची में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन पहले सत्र में इंग्लैंड पहली पारी में 353 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने नाबाद 122 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से रवीन्द्र जडेजा ने चार, आकाशदीप ने तीन, सिराज ने दो और अश्विन ने एक विकेट लिया।

Read More

Haryana: किसानों की कर्ज माफी कर मनोहर लाल ने खींची नई लकीर…अन्य राज्यों के लिए बनेगा नजीर

चंडीगढ़: एक तरफ हरियाणा पंजाब के किसान बोर्डर पर बैठे हुए हैं। आंदोलन रत हैं और बार-बार मनोहर सरकार पर किसानों के साथ ज्यादती आरोपी लगाते रहे हैं। लेकिन इस बीच प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल ने आज बजट पेश किया और कहा मैने हल चलाई और मैं भी किसान हूं, मैं दर्द समझता हूं।  स्वाभाविक है कि जो मर्ज समझता है वो ईलाज भी जानता है और मर्ज यदि पकड़ में आ जाये तो ईलाज आसान हो जाता है।

Read More

Haryana: बीजेपी-जेजेपी मिलकर ठोकेंगे चुनावी ताल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने किया अफवाहों का खंडन

Haryana JJP BJP Alliance: हरियाणा के लिए चुनाव के लिहाज से यह साल बहुत महत्वपूर्ण है। इस चुनावी साल में आम चुनाव के बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। चुनावों को लेकर पक्ष और विपक्ष लगातार तैयारियां कर रहा है। इन सबके बीच में कयासों का बाजार गरम था कि जेजेपी और बीजेपी गठबंधन टूटने वाला है। जेजेपी सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Read More

Haryana: मनोहर लाल का मनोहारी बजट…छाया रहा गांव, गरीब,किसान व पशुपालक

Haryana Budget: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर वित्त मंत्री दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट आज पेश किया। जाहिर है मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव के ठीक पहले और अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश कर रहे थे तो निगाहें मतदाताओं पर रही होंगी। यही कारण है कि मुख्यमंत्री ने इस बजट में समाज के सभी हिस्सों का ख्याल रखा विशेष रूप से इस बजट में गांव गरीब और किसान छाया रहा। उल्लेखनीय है कि  यह बजट एक लाख 89 हजार करोड़ रुपये का है। जोकि पिछले बजट से 11 प्रतिशत अधिक है, इस वर्ष कोई नया टैक्स नहीं है।

Read More