Lok Sabha Elections 2024: नयी दिल्ली से सोमनाथ तो कुरूक्षेत्र से सुशील गुप्ता ठोकेंगे ताल, आप ने किया टिकट का ऐलान

संतोष कुमार सिंह

Lok Sabha Elections 2024: भले ही इंडिया गंठबंधन में गांठ अभी सुलझी न हो लेकिन इंडिया गठबंधन के दो साथियों यानी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर कुछ राज्यों में लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। ये राज्य हैं  दिल्ली, हरियाणा, गोवा और गुजरात में जहां आम आदमी पार्टी कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। साथ ही आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे को लेकर समझौते पर मुहर लगने के कुछ दिनों बाद अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी कर दी है। यानी आम आदर्मी पार्टी ने दिल्ली की चार और हरियाणा की एक सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है।

सुशील गुप्ता कुरूक्षेत्र से होंगे आप के प्रत्याशी

हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटे हैं। जहां कांग्रेस और आप दोनों ही  भारतीय जनता पार्टी को हर कीमत पर रोकना चाहती हैं। इसके लिए हरियाणा में गठबंधन हो गया है और  आप के खाते में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट दी गई है, जबकि फरीदाबाद समेत बाकी नौ सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। कुरूक्षेत्र  से आम आदमी पार्टी ने सुशील गुप्ता को चुनाव लड़ाने का ऐलान किया है।

Read Also: Rajyasabha Chunav: यूपी से लेकर हिमाचल तक ‘खेला’, चुनाव के बहाने ऑपरेशन लोटस की आहट, 17 विधायकों की क्रॉस वोटिंग

तीन विधायक लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

आप दिल्ली में दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और नई दिल्ली सीट पर लड़ेगी। जबकी  दिल्ली में तीन मौजूदा विधायकों (सोमनाथ भारती, कुलदीप कुमार और सहीराम) को टिकट मिला है। वहीं पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा चुनाव लड़ेंगे।हालांकि, पंजाब को लेकर दोनो दलों में सहमति नहीं हुई है। एक संयुक्त बयान में दोनों पार्टियों ने कहा कि उन्होंने आपसी सहमति से पंजाब में एक साथ चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

Read Also: Haryana: पारदर्शिता की राह पर बढ़ता हरियाणा, सभी सरकारी विभागों का डाटा होगा ऑनलाईन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *