Ind vs Eng: कप्तान रोहित शर्मा ने तोड़ा हेड कोच राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड, एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी

Ind vs Eng Rohit Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सोमवार को रांची टेस्ट में भारत ने इंग्लिश टीम को  5 विकेट से हराकर सीरीज को सील कर दिया। सीरीज का आखिरी टेस्ट धर्मशाला में 7 मार्च को खेला जाएगा। भारत ने सीरीज में 3-1 की अजय बढ़त बना रखी है। रांची जीत के बाद रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में कई रिकॉर्ड बनाए।

दरअसल, चौथा टेस्‍ट जीतने के बाद रोहित शर्मा ने अपने हेड कोच और पूर्व कप्‍तान राहुल द्रविड़ का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब रोहित शर्मा भारत के संयुक्‍त रूप से पांचवें सबसे सफल टेस्‍ट कप्‍तान बन गए हैं। राहुल द्रविड़ ने 25 टेस्‍ट में भारत की कप्‍तानी और 8 बार जीत दिलाई। रोहित शर्मा ने 15 टेस्‍ट में भारत की कप्‍तानी करके 9वीं जीत दिलाई।

कोहली सबसे सफल कप्तान

रोहित शर्मा ने मंसूर अली खान पटौदी और सुनील गावस्‍कर के रिकॉर्ड की बराबरी की। पटौदी ने 40 टेस्‍ट में 9 जीत जबकि गावस्‍कर ने 47 टेस्‍ट में 9 जीत दिलाई थी। बता दें कि भारत के सबसे सफल टेस्‍ट कप्‍तान का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है, जिन्‍होंने 68 टेस्‍ट में टीम को 40 जीत दिलाई।

Read Also: UP: सपा सांसद शफीकुर्रहमान का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

भारत को सबसे ज्‍यादा टेस्‍ट जीत दिलाने के मामले में एमएस धोनी दूसरे स्‍थान पर काबिज है। धोनी ने 60 टेस्‍ट में भारत को 27 जीत दिलाई। सौरव गांगुली इस लिस्‍ट में तीसरे स्‍थान पर हैं, जिनके नेतृत्‍व में भारत ने 49 में से 21 टेस्‍ट जीते थे। मोहम्‍मद अजहरुद्दीन ने 47 टेस्‍ट में 14 जीत दिलाई और वो इस लिस्‍ट में चौथे स्‍थान पर जमे हुए हैं।

बता दें कि, रोहित शर्मा के पास भारत के सबसे सफल पांचवें कप्‍तान अकेले बनने का शानदार मौका है। इसके लिए उन्‍हें जरुरत होगी कि इंग्‍लैंड को धर्मशाला में खेले जाने वाले पांचवें और अंतिम टेस्‍ट में हरा दें। भारतीय टीम अगर पांचवें टेस्‍ट में इंग्‍लैंड को मात देने में कामयाब हो जाएगी तो रोहित शर्मा के नेतृत्‍व में यह 10वीं जीत होगी और वो अकेले पांचवें सबसे सफल भारतीय टेस्‍ट कप्‍तान बन जाएंगे।

Read Also: Rajyasabha Chunav Voting: तीन राज्यों की 15 राज्यसभा सीटों पर मतदान जारी, सपा चीफ व्हिप का इस्तीफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *