Bihar: विश्वास अविश्वास का मेला तो सजा पर नही हो पाया खेला… नीतीश कुमार ने हासिल किया विश्वास मत
Bihar Floor Test LIVE Updates: बिहार में विश्वास और अविश्वास का मेला तो सजा लेकिन खेला न हो सका। हालाकि पिछले कई दिनों से बिहार की राजनीति में अस्थिरता का माहौल था। किसी को विश्वास मत हासिल करने का भरोसा तो कोई दावा कर रहा था कि इस बार खेला होगा। लेकिन नौबत ये आ गई कि दोनो पक्षों में नोकझोक तो विधानसभा के पटल पर हुआ लेकिन जब वोटिंग की बारी आई तो विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया।