Rajyasabha Chunav: बीजेपी ने हरियाणा सहित देश के अलग-अलग राज्यों में 14 राज्यसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। हरियाणा से बीजेपी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को प्रत्याशी बनाया है। सुभाष बराला डीपी वत्स की जगह लेंगे। राज्यसभा सांसद डीपी वत्स का कार्यकाल अप्रैल में खत्म होने वाला है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला इस समय हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन हैं। वह इससे पूर्व विधानसभा चुनाव हार गए थे। एक बार फिर से बीजेपी ने बराला पर विश्वास जताते हुए उन्हें राज्यसभा भेजने जा रही है। इसके अलावा बीजेपी ने अपनी इस लिस्ट में जातीय समीकरणों का बखूबी ध्यान रखा है। अलग-अलग जातियों से पार्टी ने राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया।
तीन प्रत्याशी हार चुके विधानसभा चुनाव
बिहार से धर्मशीला गुप्ता (बनिया), भीम सिंह (कहार), झारखंड से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह (गोंड आदिवासी),हरियाणा से सुभाष बराला (जाट), उत्तर प्रदेश से आरपीएन सिंह (सैंथवार), चौधरी तेजवीर सिंह (जाट), अमरपाल मौर्य (कोइरी) और डॉक्टर संगीता बलवंत (बिंद), डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी (ब्राह्मण), साधना सिंह (क्षत्रिय) नवीन जैन (जैन), उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट (ब्राह्मण) और पश्चिम बंगाल से सामिक भट्टाचार्य (ब्राह्मण) का नाम शामिल है।
Read Also: कतर ने 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को किया रिहा, जासूसी के आरोप में काट रहे थे जेल
बीजेपी की लिस्ट में जिन 14 सदस्यों का नाम है उनमें से तीन सदस्य पिछला विधानसभा का चुनाव हार गए थे। इनमें उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (उत्तराखंड), संगीता बलवंत, अमरपाल मौर्या (उत्तर प्रदेश) का नाम शामिल हैं। पार्टी ने इन नेताओं पर एक बार फिर से विश्वास जताया है। अब यह नेता राज्यसभा में नजर आएंगे।
Read Also: Yamuna Expressway Hadsa: डिवाइडर से टकराई बस में जा घुसी कार, 5 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत