Uttarakhand Haldwani Violence Update: देवभूमि उत्तराखंड के हल्द्वानी में अतिक्रमण को लेकर हुई हिंसा में अब तक 30 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इससे पहले 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। पुलिस प्रशासन हिंसा में शामिल आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी कर रही है।
हिंसा में 12 आरोपियों को पुलिस थाने पर पथराव के मामले में, 6 आरोपियों को पुलिस की गाड़ी जलाने और 7 लोगों को निगम की एफआईआर के तहत गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अलग-अलग जगह से पुलिस ने अवैध 7 देशी पिस्टल और 54 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यही नहीं पुलिस थाने पर हमले के दौरान उपद्रवियों ने जो सरकारी असलहे लूटे थे उसे भी पुलिस ने बरामद किया है।
रोहिंग्या एंगल की जांच जारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभी कुछ और हथियार बरामद होने बाकी हैं। जिसमें से एक हथियार पुलिस की गाड़ी को आग लगाने के दौरान लूटा गया, वो अभी बरामद होना बाकी है। पुलिस ने आगे कहा कि उपद्रव में मारे गए आकाश का शव घटनास्थल से 2-3 किलोमीटर दूर मिला है। ये आपसी रंजिश का मामला हो सकता है। किसने और क्यों उसे मारा, यह जांच के बाद ही सामने आएगा। इसके साथ ही पुलिस पूरे मामले की रोहिंग्या एंगल पर भी जांच कर रही है।
दूसरी ओर, नैनीताल के एसएसपी प्रह्लाद मीणा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि बनभूलपुरा में आगजनी के मामले में अब तक तीन एफआईआर हुई हैं। जिनकी अलग-अलग जांच की जा रही है। पकड़े गए लोगों के पास से 7 तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
दंगाइयों को गोली मारने के दुिए थे आदेश
दरअसल, आठ फरवरी हल्दवानी में हिंसा भड़क गई थी। हिंसा भड़कने से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई थी। हालात को काबू करने के लिए पुलिस के पसीने छूट गए थे। मामले को लेकर सीएम धामी ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए थे। सीएम लगातार मामले पर पल-पल की अपडेट ले रहे थे।
Read Also: Delhi: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा नजफगढ़, दो युवकों की फायरिंग में मौत