Loksabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन INDIA को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश में विपक्षी गठबंधन की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) एनडीए में शामिल हो गई। सोमवार को रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने ऐलान करते हुए कहा कि हमने सभी विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए यह फैसला लिया है।
जयंत चौधरी ने आगे कहा कि पार्टी का यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। पार्टी के सभी विधायक और कार्यकर्ता एकजुट है और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। चौधरी ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत सरकार ने भारत रत्न से नवाजा है। यह किसानों और मजदूरों का बहुत बड़ा सम्मान है।
आगे उन्होंने कहा कि हमने एनडीए में जाने के लिए अल्प समय में फैसला लिया, राजनीतिक परिस्थितियां ऐसी थी कि यह फैसला लेना पड़ा। रालोद आगामी चुनाव के लिए तैयार है। इससे पहले चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने के बाद जयंत ने पीएम मोदी की पोस्ट पर कहा था कि ‘दिल जीत लिया’।
Read Also: Cricket: ईशान किशन ने टेस्ट की जगह IPL को दी तवज्जो, BCCI एक्शन लेने के लिए तैयार
रालोद ने झेली थी कार्यकर्ताओं की नाराजगी
अब बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए में जाने का ऐलान कर दिया। बीते कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि रालोद एनडीए के साथ जा सकती है अब तस्वीर साफ हो गई। बता दें कि, साल 2019 के आम चुनाव में वेस्ट यूपी में रालोद को एक सीट पर भी जीत नहीं मिली थी। पार्टी को कार्यकर्ताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ा था।
पश्चिमी यूपी को जाट, किसान और मुस्लिम बाहुल्य इलाका माना जाता है। यहां लोकसभा की कुल 27 सीटें हैं और 2019 के चुनाव में बीजेपी ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि 8 सीटों पर विपक्षी गठबंधन ने कब्जा किया था। इनमें 4 सपा और 4 बसपा के खाते में आई थी। लेकिन, आरएलडी को किसी सीट पर जीत नसीब नहीं हुई थी। यहां तक कि जयंत को पश्चिमी यूपी में जाट समाज का भी साथ नहीं मिला था।
Read Also: Bihar Floor Test: विश्वास मत में नीतीश सरकार पास, पक्ष में पड़े 129 वोट, विपक्ष का वॉकआउट