Bihar Floor Test: विश्वास मत में नीतीश सरकार पास, पक्ष में पड़े 129 वोट, विपक्ष का वॉकआउट

Bihar Floor Test Nitish Kumar: बिहार में एनडीए सरकार के लिए आज का दिन बेहद अहम रहा। नीतीश सरकार ने विधानसभा में पेश विश्वास मत में जीत हासिल की है। एनडीए के पक्ष में कुल 129 वोट पड़े हैं। विश्वास मत हासिक करने के बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर लिया। इससे पहले पटना में सियासी उठापटक देखने को मिली।

पटना में आरजेडी, कांग्रेस समेत महागठबंधन में शामिल सभी विधायकों को पटना में तेजस्वी के आवास पर रोका गया था। वहीं पर बीजेपी-जेडीयू विधायकों को होटल में रखा गया। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं। जिसमें बहुमत का आंकड़ा 122 है, जबकि एनडीए के पास 128 विधानसभा सदस्य हैं। इसमें बीजेपी के पास 78, जेडीयू 45, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के पास 4 सीटें और एक निर्दलीय विधायक सुमित सिंह भी साथ हैं।

विपक्ष का वॉकआउट

इसके अलावा विपक्ष के पास 114 विधायक हैं। इसमें आरजेडी के 79, कांग्रेस के 19, सीपीआई (एमएल) के 12, सीपीआई (एम) के 2, सीपीआई के 2 विधायक हैं। इन आंकड़ों को देखते हुए आज विधानसभा में एनडीए सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास किया। जिसके बाद खेला करने का दावा करने वाला विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर लिया।

Read Also: Maharashtra: बिहार के बाद महाराष्ट्र में ‘खेला’, पूर्व सीएम ने छोड़ा हाथ का साथ, विधायक पद से भी दिया इस्तीफा

हम हर चीज की जांच करेंगे- नीतीश कुमार

बता दें कि, विश्वास मत से पहले सदन के स्पीकर अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ था। इसके बाद विश्वास मत पर वोटिंग हुई। सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा में पेश विश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए कहा कि हम विकास का काम, लोगों के हित में काम करते रहेंगे। साल 2021 में सात निश्चय शुरू किया, आज कितना फायदा हुआ है। इसको हम सब जारी रखे हैं।

एनडीए सरकार बिहार का विकास करने में जुटी है। हम हर वर्ग का समान विकास करेंगे। विपक्ष को निशाने पर लेते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि अभी भी आप एक ही जगह सबको रखे हुए थे। कहां से पैसा आया, हम सब जांच करवाएंगे और याद रखिएगा, आप लोगों की पार्टी ठीक नहीं कर रही है। इधर वाला सब आपका साथ देगा। आपको जब कोई समस्या हो, आकर मिलिएगा और आपकी समस्या का समाधान हम करेंगे। हम सबका ख्याल रखेंगे।

Read Also: Cricket: ईशान किशन ने टेस्ट की जगह IPL को दी तवज्जो, BCCI एक्शन लेने के लिए तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *