Yamuna Expressway Hadsa: सोमवार को मथुरा के थाना महावन इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। यहां पर एक डबल डेकर स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। बस के पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार बस से टकरा गई।
भिड़ंत के चलते दोनों वाहनों में आग लग गई। घटना में कार सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौक पर पहुंच गई और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगरा की ओर से नोएडा जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सड़क पर तिरछी हो गई। इसी दौरान बस के पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार बस में जा घुसी। टक्कर के दौरान बस के डीजल टैंक में आ गई। कार में सवार पांच लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आग की चपेट आकर मौके पर जलकर मौत हो गई।
Read Also: Haldwani Violence Update: हिंसा में अब तक 30 लोगों की गिरफ्तारी, कई अवैध हथियार बरामद
हादसे के दौरान बस में सवार लोग कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे लेकिन कार सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। कार के अंदर जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, डबल डेकर बस में करीब 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कुछ यात्री घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पुलिस और दमकलकर्मी मौजूद है।
Read Also: Uttarakhand: हल्दवानी हिंसा पर DM का बड़ा खुलासा, थाने में पुलिस वालों को जिंदा जलाने की कोशिश