Qatar: भारत के आठ पूर्व नौसैनिकों को कतर ने रिहा कर दिया। इनमें से सात भारत लौट चुके हैं। यह सभी कतर में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे और पहले इन्हें फांसी की सजा सुनाई गई थी। बाद में इनकी सजा को उम्रकैद में तब्दील किया गया था। विदेश मंत्रालय ने रविवार देर रात कहा था कि भारत सरकार कतर में गिरफ्तार किए गए दहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम करने वाले आठ भारतीयों की रिहाई का स्वागत करती है।
इसके अलावा हम इनकी घर वापसी के लिए कतर के फैसले की सराहना करते हैं। बता दें कि, कतर की इंटेलिजेंस एजेंसी के स्टेट सिक्योरिटी ब्यूरो ने 30 अगस्त 2022 को 8 पूर्व नौसैनिकों को गिरफ्तार किया था। दिल्ली एयरपोर्ट पर लौटने के बाद कुछ पूर्व नौसैनिकों ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि यह मोदी सरकार की कूटनीति का परिणाम है।
भारत सरकार का किया धन्यवाद
पीएम मोदी के हस्तक्षेप के बिना हमारे लिए भारत लौटना संभव नहीं होता। भारत सरकार के लगातार प्रयासों के बाद ही हम वापस आ सके हैं। एक अन्य पूर्व नौसैनिक ने कहा हम 18 महीने बाद भारत आ सके हैं। हम भारत सरकार को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद देते हैं। घर लौटकर अच्छा लग रहा है।
Read Also: Yamuna Expressway Hadsa: डिवाइडर से टकराई बस में जा घुसी कार, 5 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत
सूत्र बताते हैं कि, इन भारतीयों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए भारत और कतर अधिकारियों के बीच कई बैठकें हुई थीं। एनएसए अजीत डोभाल ने खुद कतर अधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं और पूर्व नौसैनिकों की जेल की सजा खत्म करने पर भी लगातार जोर दिया। बताया गया कि अजीत डोभाल की कोशिशों के बाद ही कतर सरकार ने इन्हें रिहा किया। यही नहीं, कतर ने 8 भारतीयों के साथ ही एक अमेरिकी और एक रूसी को भी हिरासत से रिहा कर दिया।
Read Also: PM नरेन्द्र मोदी का बड़ा ऐलान, चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और स्वामीनाथन को मिलेगा भारत रत्न