Delhi Liquor Scam: अरविंद केजरीवाल को ED का छठा समन, 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया
Delhi Liquor Scam Arvind Kejriwal: दिल्ली के कथित शराब घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आप संयोजक और सीएम अरविंद केजरीवाल को छठा समन जारी कर दिया है। केरजावाल को पूछताछ के लिए 19 फरवरी को बुलाया है। इससे पहले जांच एजेंसी पांच समन जारी कर चुकी है। लेकिन केजरीवाल एक बार भी ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। अरविंद केजरीवाल इसे सियासी बदले की कार्यवाही बता रहे हैं।