Manipur Violence: सुरक्षाबलों पर उपद्रवियों का हमला, एक जवान शहीद, पुलिस चेक पोस्ट पर फेंके गए बम
Manipur Violence: बुधवार की सुबह मणिपुर के मोरेह इलाके में उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन का एक जवान वांगखेम सोमरजीत शहीद हो गया। इसके अलावा कई जवानों के घायल होने की ख़बर है। सुरक्षाबलों पर हमला करने वाले उपद्रवि कुकी समुदाय के बताए जा रहे हैं।