Politics: कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा का दावा, बीजेपी ने कृषि बजट में किया छल

Deepender Singh Hooda:  कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने मीडिया से बातचीत करते हुए मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। हुड्डा का कहना है कि केन्द्र सरकार ने किसानों के साथ छल किया है। सरकार ने फसलों की एमएसपी नहीं बढ़ाई है। स्टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट में बताया गया है कि मोदी सरकार ने 5 साल में कृषि बजट का 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक सरेंडर कर दिया है। यह पैसा सिर्फ कागजों में दिखाया गया, लेकिन उसे खर्च नहीं किया गया। मोदी सरकार में साल 2014 से अब तक एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि यूपीए सरकार में 72 हजार करोड़ रुपए का किसानों का कर्ज माफ हुआ था। देश में जितना कृषि बजट दिखाया जा रहा है, वो छल है क्योंकि खर्च नहीं किया जा रहा है। दूसरी तरफ देश के ओवरऑल बजट के मुकाबले कृषि बजट में हर साल गिरावट हो रही है। अगर आंकड़ों की बात की जाए तो साल 2013-14 के मुकाबले किसानों पर साल 2018-19 में 60 फीसदी ज्यादा कर्ज था।

Read Also: Bihar: चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, 94 लाख लोगों को दिए जाएंगे 2-2 लाख रुपए

सांसद हुड्डा ने कहा कि देश के 80 फीसदी किसानों को गेंहू और 76 फीसदी किसानों को धान पर एमएसपी नहीं मिलती है। यूपीए सरकार में गेहूं की एमएसपी 119 फीसदी बढ़ाई गई थी। जबकि मौजूदा बीजेपी सरकार ने गेहूं की एमएसपी में सिर्फ 47 फीसदी बढ़ोतरी की गई। यूपीए सरकार ने धान की एमएसपी में 134 फीसदी की वृद्धि की थी, जबकि एनडीए सरकार ने मात्र 50 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

कांग्रेस के शासनकाल में किसानों का कर्ज माफ हुआ था। इसके अलावा रिकॉर्ड एमएसपी पर बढ़ोतरी की गई थी। अब मोदी सरकार में किसानों की उपेक्षा की जा रही है। किसानों का कर्ज माफ नहीं हो रहा है औऱ फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी भी नहीं की गई। किसान कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है।

Read Also: Weather Update: उत्तर भारत में जारी रहेगा सर्दी का सितम, दिल्ली में ऑरेंज और हरियाणा-पंजाब में रेड अलर्ट जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *