Ayodhya: रामलला की वायरल मूर्ति को लेकर मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास सख्त, बोले- प्राण प्रतिष्ठा से पहले नहीं खोली जा सकती आंख
Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है। रामलला की जिस मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी वह मूर्ति सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें रामलला की आंखें खुली हुई है। इसको लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने सख्त टिप्पणी की है।