UP: रामभक्तों को सीएम योगी का तोहफा, 6 जिलों से शुरु होगी अयोध्या धाम के लिए हेलिकॉप्टर सेवा

Ayodhya Yogi Adityanath: अयोध्या धाम के नाम एक और अध्याय जुड़ने जा रहा है। अब 6 जिलों से हेलिकॉप्टर सेवा शुरु करने के निर्देश दे दिए गए हैं। राम भक्त अब आसमान से भी रामलला के दर्शन कर सकेंगे। बुधवार को प्रदेश के मुखिया ने इसकी मंजूरी दे दी है। योगी सरकार की ओर से इसे रामभक्तों के लिए तोहफे के तौर पर देखा जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह सेवा 6 जिलों से शुरू होगी। जिसमें एक हेलीकॉप्टर में 5 रामभक्त सवार हो सकेंगे। प्रत्येक सवारी को इस सेवा का लाभ उठाने के लिए 3500 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा श्रद्धालु अपने साथ 5 किलोग्राम तक का सामान ले जा सकते हैं।

सात दिनों तक चलने वाला अनुष्ठान शुरु

बता दें कि, 22 जनवरी को अयोध्या धाम में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अनुष्ठान शुरु हो गए हैं। सात दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान का आज दूसरा दिन है। बुधवार को दोपहर 1:20 के बाद जलयात्रा, तीर्थपूजन, ब्राह्मण-बटुक-कुमारी-सुवासिनी पूजन, वर्धिनीपूजन, कलशयात्रा एवं भगवान श्री रामलला की मूर्ति का प्रसाद परिसर में भ्रमण होगा।

Read Also: Haryana के पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के ऑफिस पहुंची ईडी की टीम, Land Deal Case को लेकर चल रही पूछताछ

प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, अयोध्या में रामलला के भव्‍य मंदिर का लोकार्पण हो रहा है, पूजा पाठ शुरू हो चुका है। हम सभी का स्वागत करते हैं, रामलला का आशीर्वाद सबको मिले और हमारा देश तेजी से आगे बढ़े और पूरी दुनिया में भारत का झंडा सर्वोच्च शिखर पर पहुंचे। देश से लेकर विदेशों तक राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह है।

तेजी से हो रहा अयोध्या में विकास- अंसारी

वहीं, रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने कहा, अयोध्या में विकास तेजी से किया जा रहा है, एक हवाई अड्डा बनाया गया है। रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है और सड़कों की स्थिति में सुधार हुआ है। पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बहुत विकास हो रहा है।

Read Also: Ayodhya: राम मंदिर को लेकर कांग्रेस नेता की फिसली जुबान, बोले- तंबू में दो गुड़िया रखकर…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *