Weather Update: उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रहा है। मंगलवार को कोहरे की वजह से दिल्ली समेत कई राज्यों में उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के लिए अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली के अलावा हरियाणा पंजाब के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग तीन तरह के अलर्ट जारी करता है। इसमें येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट शामिल होते हैं। इन तीनों को अलग-अलग स्थितियों में जारी किया जाता है। इन तीनों के ही अलग-अलग मायने होते हैं।
क्या है ऑरेंज अलर्ट ?
मौसम के खराब हो जाने पर अलग-अलग अलर्ट जारी किए जाते हैं। ऑरेंज अलर्ट जारी करने का मतलब होता है कि मौसम की स्थिति अनुकूल नहीं है और लोगों को देखकर घर से बाहर निकलना चाहिए।
कब जारी होता है येलो अलर्ट ?
मौसम विभाग के अनुसार, येलो अलर्ट चेतावनी के रूप में जारी करता है। इस अलर्ट का मुख्य मकसद लोगों को सतर्क करना होता है। अगर मौसम ज्यादा खराब होता है तो उसके लिए तैयार रहना चाहिए। इसके साथ ही मौसम से जुड़ी जानकारी भी लेते रहना चाहिए।
रेड अलर्ट कब होता है जारी?
रेड अलर्ट को मौसम विभाग तब जारी करता है। जब मौसम ज्यादा खराब होने से नुकसान की संभावना होती है। आसान शब्दों में समझा जाए तो भारी बारिश, तूफान, घने कोहरे और बादल फटने की स्थिति में रेड अलर्ट जारी किया जाता है। इसका मतलब होता है कि लोगों को जान और माल का नुकसान हो सकता है।
Read Also: Bihar: चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, 94 लाख लोगों को दिए जाएंगे 2-2 लाख रुपए