Hemant Soren ED Live: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी किसी भी समय संभव, सीएम आवास से लेकर राजभवन तक हलचल बढ़ी  

Hemant Soren ED Live: रांची के कथित भूमि घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दोपहर से जारी है। इस दौरान सीएम आवास से लेकर राजभवन तक सुरक्षा बढ़ा दी गई। सीएम आवास पर कुछ बसें पहुंची हैं। पूरे शहर में करीब दो हजार जवानों की तैनाती है।

Read More

Haryana: पूर्व सीएम हुड्डा का केन्द्र पर निशाना, बोले- जांच एजेंसियों का गलत प्रयोग…लोकतंत्र का घोंटा जा रहा गला

Bhupinder Singh Hooda: हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने केन्द्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। हुड्डा का कहना है कि इस समय जांच एजेंसियों का गलत प्रयोग किया जा रहा है। मंगलवार को चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव में तमाशा पूरे देश ने देखा है। बीजेपी ने सत्ता की ताकत दिखाते हुए चुनाव को धोखे से जीत लिया। इस समय बीजेपी लोकतंत्र का गला घोंटने पर तुली हुई है। देश में कानून और लोकतंत्र अब बचा नहीं है। बीजेपी तानाशाही के साथ शासन कर रही है।  

Read More

Ind vs Eng 2nd Test Pitch Report: विशाखापट्टनम में गेंदबाजों की आएगी शामत या बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले, आंकड़ों से समझिए पिच रिपोर्ट

Ind vs Eng 2nd Test Pitch Report: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। शुक्रवार 2 फरवरी को होने वाले इस मैच में भारतीय टीम के सामने सीरीज को बराबर करने की चुनौती होगी। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम को पहले मैच में 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

Read More

Delhi Liqour Scam: अरविंद केजरीवाल को ईडी का पांचवा समन जारी, शराब नीति घोटाले में 2 फरवरी को होगी पूछताछ

Delhi Liqour Scam ED Summon: दिल्ली के कथित शराब घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर से समन जारी किया है। केजरीवाल को ईडी की ओर से यह पांचवा समन है और पूछताछ के लिए 2 फरवरी को बुलाया है। इससे पहले केजरीवाल समन को बीजेपी के सियासी बदले की भावना बता चुके हैं।

Read More

Gyanvapi Controversy: वाराणसी कोर्ट का हिन्दू पक्ष में आया फैसला, व्यास तहखाने में पूजा करने का मिला अधिकार

Gyanvapi Controversy: वाराणसी की जिला कोर्ट ने बुधवार को हिन्दू पक्ष के हक में बड़ा फैसला सुनाया है। हिन्दू पक्ष को ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में पूजा अर्चना करने का अधिकार दे दिया है। जिसके बाद हिन्दू पक्ष ने खुशी जताते हुए कहा कि यह हमारे 30 सालों के संघर्षों की जीत है। साल 1993 तक यहां नियमित पूजा होती थी। जिसके बाद प्रदेश सरकार ने इसको रूकवा दिया था।  

Read More

Haryana: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहुंचे मनोहर लाल, हरियाणा सिख और खट्टर पुस्तक का किया विमोचन

कुरूक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल चंडीगढ़ से जन शताब्दी ट्रेन के जरिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहुंचें जहां उन्होंने हैप्पीनेस सेंटर का उद्घाटन किया और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में “हरियाणा में सिखों की सेवा में खट्टर” नाम पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक को पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला के प्रशासक व लेखक डा. प्रभलीन सिंह ने लिखी है।

Read More

ग्राम सरकार को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने नियमों में किया बदलाव, प्रमाणित ऑडिटर्स की देखरेख में होगा ऑडिट

चंडीगढ़ः शासन की सबसे निचली ईकाईं यानी पंचायती राज संस्थाओं जिसे हम तीसरी सरकार भी कहते हैं में भ्रष्ट्राचार हमेंशा से ही बड़ी समस्या रही है। आये दिन ऐसे मामले सामने आते रहत हैं जिसमें पंचायती राज्य संस्थाओं में गबन की खबरें आती रहती हैं। लेकिन बिना किसी खर्ची और पर्ची के साथ पूरी तरह से पारदर्शी सरकार चलाने में विश्वास रखने वाले मनोहर लाल की सरकार ने हर कदम पर ऐसे प्रावधान बनाये हैं जिससे शासन में किसी भी स्तर पर भ्रष्ट्राचार का मामला सामने न आये और आम जन का विश्वास चुने हुए सरकार पर बना रहे।

Read More

Haryana Budget Session: 20 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगा बजट सत्र, दो लाख करोड़ का हो सकता है आगामी बजट

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि इस  बैठक के दौरान हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की तारीख पर मुहर लग सकती है। हालांकि यह तय है कि हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा। सत्र छह मार्च तक चलेगा। यह फैसला मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। बैठक में बजट सत्र की तारीख पर भी मुहर लगेगी।  

Read More

Haryana: बुजुर्गों और पेंशनधारियों के लिए मनोहर तोहफा, हर जिले में वृद्धाश्रम, हर बुजुर्ग के पेंशन में 250 रूपये का इजाफा

चंडीगढ़: प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल एक तरफ प्रदेश में बुर्जुगों के लिए वृद्धाश्रम बनाने की दिशा में दिशा में पहल कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ वृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी ताकि बुजुर्गो का जीवन सरल हो। इतना ही नहीं हर स्तर के पेंशन भोगियों के लिए पेंशन की राशि में 250 रूपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके दायरे में 14 पेंशन योजनायें आयेंगी जिसमें 250 रुपये की मासिक बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।   यह बढ़ी हुई पेंशन अगले महीने फरवरी से 250 रुपये बढ़कर लाभार्थियों को पेंशन मिलेगी। इस बाबत मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मुहर लगाई गई।

Read More

UP: आईपीएस Prashant Kumar का योगी सरकार में बढ़ा कद, बनाए गए प्रदेश के कार्यवाहक DGP

UP IPS Prashant Kumar: यूपी के स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार का योगी सरकार में कद बढ़ा है। प्रशांत कुमार यूपी के कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए हैं। वर्तमान डीजीपी विजय कुमार आज बुधवार 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं। प्रशांत कुमार 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी है। प्रशांत कुमार का कार्यकाल मई 2025 तक है।  

Read More