Gujarat Boat Tragedy: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, छात्रों से भरी नाव झील में डूबी…दो शिक्षकों समेत 9 छात्रों की मौत

Gujarat Boat Tragedy: गुरुवार को गुजरात के वडोदरा से एक दर्दनाक ख़बर सामने आई है। स्कूली छात्रों से भरी नाव झील में पलट गई। नाव में करीब 27 लोग सवार थे। जिसमें दो शिक्षकों समेत 9 छात्रों की मौत हो गई। यह सभी हरणी की मोटनाथ झील में नौका विहार कर रहे थे, इस दौरान यह हादसा हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, नाव पलटने से अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। नाव में बच्चों को लाइफ जैकेट के बिना बिठाया गया था। इस घटना से करीब साल भर पहले हुई मोरबी झूलता पुल दुर्घटना की यादें ताजा हो गई।

सर्च अभियान जारी

हादसे के बाद सूचना पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है अब तक 10 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नाव में करीब 27 लोग सवार थे। बताया गया है कि इनमें 23 से 24 छात्र शामिल थे। इसके अलावा इसमें 3 शिक्षक मौजूद थे।

सीएम ने जताया दुख

नाव पलटने की घटना को लेकर गुजरात के सीएम ने दुख जताया है। उन्होंने X पर लिखा, ‘वडोदरा की हरणी झील में नाव पलटने से बच्चों के डूबने की घटना अत्यंत हृदय विदारक है। मैं अपनी जान गंवाने वाले मासूम बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

 दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। दयालु ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दें। नाव पर सवार छात्रों और शिक्षकों का बचाव अभियान फिलहाल जारी है। सिस्टम को दुर्घटना के पीड़ितों को तत्काल राहत और उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।

Read Also: Ram Mandir Pran Pratistha: गर्भगृह में विराजमान हो गए रामलला, 4 घंटों तक चला शास्त्रोक्त विधि विधान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *