Delhi: परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या धाम जाएंगे अरविंद केजरीवाल, प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दिया यह जवाब

Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अयोध्या धाम रामलला के दर्शन करने जाएंगे। बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह अपने माता-पिता और बच्चों के साथ अयोध्या धाम जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 22 जनवरी के बाद वह दिल्ली से अयोध्या के लिए अधिक ट्रेनें चलाने का प्रयास करेंगे।

हमारे पास एक पत्र आया- केजरीवाल

प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को लेकर जवाब दिया कि हमारे पास कोई पत्र आया था। जब हमने आयोजन समिति के पास फोन किया था तो जवाब मिला था कि फाइनल निमंत्रण के लिए उनके पास कोई टीम आएगी। हालांकि, वह टीम अभी तक नहीं आई है। केजरीवाल ने पत्र को लेकर कहा कि उसमें लिखा कि बहुत वीआईपी लोग आएंगे। सुरक्षा के मद्देनजर केवल एक आदमी को अनुमति है। कोई बात नहीं मैं 22 जनवरी के बाद अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या भगवान राम के दर्शन करने जाऊंगा।

सुंदरकांड पाठ कराएगी आप

बता दें कि, भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों और देशभर में राममय माहौल के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने महीने के दूसरे मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराएगी। इसी को लेकर मंगलवार यानी 16 जनवरी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के रोहिणी के हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए थे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद रहीं।

Read Also: UP: रामभक्तों को सीएम योगी का तोहफा, 6 जिलों से शुरु होगी अयोध्या धाम के लिए हेलिकॉप्टर सेवा

राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अधिकतर विपक्षी दल निमंत्रण को ठुकरा चुके हैं। बीते दिनों राम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण मिला था। जिसके बाद कांग्रेसी नेताओं ने इसे धार्मिक आयोजन न कहकर राजनीति आयोजन बताकर निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार कर दिया था।

Read Also: Manipur Violence: सुरक्षाबलों पर उपद्रवियों का हमला, एक जवान शहीद, पुलिस चेक पोस्ट पर फेंके गए बम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *