Ayodhya Ram Mandir Pran Pratistha: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर उद्घाटन समारोह को लेकर अनुष्ठान जारी है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले एक-एक करके शास्त्रोक्त विधियों से पूजा-पाठ किया जा रहा है। गुरुवार को मंदिर के गर्भगृह में रामलला के विग्रह को स्थापित कर दिया गया। सदियों के बाद रामलला अपने जन्मस्थान पर विराजित हो चुके हैं। देशभर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उत्साह है।
22 जनवरी के बाद रामलला के पावन विग्रह के दर्शन किए जा सकेंगे। रामलला की मूर्ति को आसन पर स्थापित करने में चार घंटे का समय लगा है। मंत्रोच्चारण और पूजा की विधि विधान के बाद विग्रह को स्थापित किया गया। इस दौरान मूर्तिकार और कई साधु संत मौजूद रहे।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा के लिए यम-नियम का पालन कर रहे हैं। पीएम का 11 दिनों से अनुष्ठान जारी है। वह प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी जमीन पर कंबल बिछाकर सोते हैं और सिर्फ नारियल पानी ही पीते हैं। रमलला की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा में पीएम समेत देश दुनिया से अतिथि आएंगे।
अयोध्या राम मंदिर में तीसरे दिन का अनुष्ठान शुरू हो चुका है। आज गणेश अम्बिका पूजन, वरुण पूजन, चतुर्वेदों पुण्याह वाचन, मातृका पूजन, सप्तधृत मातृका पूजन, आयुष्यमंत्र जप, नांदीश्राद्ध, आचार्य दिग्भ्रगवरण, मधुपर्क पूजन, मंडप प्रवेश आदि विधियां की जा रही हैं। बुधवार को रमनगरी में कलश यात्रा निकाली जाएगी।
Read Also: Haryana: अभय चौटाला की पूर्व सीएम हुड्डा को चेतावनी, सार्वजनिक मंच पर आकर दें सवालों के जवाब