Ind vs Afg: रोहित शर्मा के जलजले में नहीं भूल सकते रिंकू सिंह की आंधी, भारतीय क्रिकेट को मिल गया ‘युवराज’

Ind vs Afg Rohit Sharma Rinku Singh: अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच कप्तान रोहित शर्मा के लिए हमेशा यादगार बन गया। इससे पहले दो मैचों में हिटमैन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। बेंगुलरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में वह अलग ही लय में दिखे। एक समय लड़खड़ाती भारतीय पारी 4 विकेट के नुकसान पर 22 रन पर थी।

एक छोर पर खड़े रोहित शर्मा के बल्ले पर गेंद ठीक से नहीं आ रही थी। स्ट्राइक रोटेट करने में दिक्कत आ रही थी। दूसरे छोर पर छठे नंबर पर खेलने आए रिंकू सिंह ने रोहित शर्मा का शानदार साथ दिया। जिसके बाद न केवल भारतीय पारी को रफ्तार दी बल्कि रोहित शर्मा को सेट होने का वक्त मिल गया। अगर रिंकू सिंह आखिर तक बल्लेबाजी नहीं तो रोहित शर्मा शतक लगाने में कामयाब नहीं होते।

युवराज सिंह की दिखती है झलक

फिनिशर का रुतबा रखने वाले रिंकू ने दिखा दिया कि वह क्यों भारतीय क्रिकेट के अगले सुपरस्टार हैं। दबाव में आकर उन्होंने न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि अंत में हाथ खोलकर भारत को बचा लिया। रिंकू सिंह की इस पारी में युवराज सिंह की झलक देखने को मिलती है। दुनियाभर में हिटिंग के लिए जाने वाले युवराज सिंह भी इसी तरह से भारतीय पारी को दबाव में आगे बढ़ाते थे।

Read Also: Delhi: परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या धाम जाएंगे अरविंद केजरीवाल, प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दिया यह जवाब

आखिरी तीन गेंदों ने किया अंतर पैदा

बता दें कि, रिंकू सिंह भले ही फिनिशर हैं लेकिन वह आधुनिक टी20 बल्लेबाजों को काफी अलग हैं। वह प्रॉपर क्रिकेटिंग शॉट से रन बनाते हैं। स्लॉग करने की जगह वह ‘V’ में खेलने पर भरोसा रखते हैं। वह गेंद आने से पहले ही नहीं सोचकर बैठते कि कौन सा शॉट खेलना है। गेंद आने के बाद उसे सही अंजाम तक पहुंचाते हैं।

इसी वजह से रिंकू सिंह गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका औसत करीब 58 का है इसलिए मुश्किल विकेट पर भी रिंकू सूझबूझ से बैटिंग कर सकते हैं। अगर मैच की आखिरी तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के नहीं लगाते तो भारत का स्कोर 200 के पार नहीं जाता। इन्ही तीन छक्कों ने मैच में भारी अंतर पैदा किया है।

Read Also: Ind vs Afg: पहले बल्लेबाजी से मचाई तबाही…फिर चतुर कप्तानी से बदल दिया खेल, रोहित शर्मा के इन फैसलों ने फेरा अफगान टीम के अरमानों पर पानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *