Haryana: अभय चौटाला की पूर्व सीएम हुड्डा को चेतावनी, सार्वजनिक मंच पर आकर दें सवालों के जवाब

Haryana Abhay Chautala: गुरुवार को इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह को सार्वजनिक मंच पर बहस करने की चुनौती दी। चौटाला ने हुड्डा से ईडी की पूछताछ को लेकर कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने अपनी सरकार के दौरान किसानों के धोखा किया है।

हुड्डा ने कैसे हरियाणा के किसानों की 72 हजार एकड़ जमीन औने-पौने दाम में खरीदकर बिल्डरों को सौंप दी। अपने चहेते निजी बिल्डरों को लाभ पहुंचाया। कांग्रेस सरकार के दौरान हुड्डा ने कैसे अपने चहेते लोगों को प्लॉट आवंटित कर दिए थे। मीडिया के सामने बयान दिए जाते हैं कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। अगर ऐसा नहीं है तो वह सार्वजनिक आकर जनता के सामने सवालों के जवाब दें।

कई युवा पार्टी में शामिल

बता दें कि, गुरुवार को अभय सिंह चौटाला झज्जर के गांव भुरावास में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक मंच से भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को यह चुनौती दी। इनेलो के इस कार्यक्रम में कई युवा कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हो गए। युवाओं ने इनेलो की नीतियों में विश्वास जताया है।  

इनेलो पार्टी में शामिल होने वाले सभी युवाओं को अभय सिंह चौटाला ने आश्वासन दिया कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी युवाओं को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।  आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी दमदार प्रदर्शन करके प्रदेश में एक बार फिर से सरकार बनाएगी। बीजेपी की गलत नीतियों की वजह से प्रदेश की जनता परेशान है।

Read Also: Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर केन्द्र सरकार का ऐलान, 22 जनवरी को देशभर में आधे दिन की रहेगी छुट्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *