Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर केन्द्र सरकार का ऐलान, 22 जनवरी को देशभर में आधे दिन की रहेगी छुट्टी

Ayodhya Pran Pratistha: 22 जनवरी को रामनगरी अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर केन्द्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। केन्द्र सरकार का कहना है कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन देशभर में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है।

केंद्र सरकार ने जारी पत्र में कहा है कि कर्मचारियों की भारी भावना और उनके अनुरोध के कारण केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों में 22 जनवरी को दोपहर साढ़े दो बजे तक आधे दिन की छुट्टी रहेगी।

पीएम ने लिया तैयारियों का फीडबैक

बता दें कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि लोग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण देख सकें। राम मंदिर उद्घाटन की तैयारियों को लेकर पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों से फीडबैक लिया है। मंत्रियों से दिवाली जैसा उत्सव मनाने को कहा है। कहा गया है कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने मकानों दुकानों और सरकारी कार्यालय में दीप प्रज्जवलित किया जाए और गरीबों को खाना खिलाया जाएं।

मंदिर निर्माण कार्य पूरा- नृपेन्द्र मिश्र

इसके अलावा कहा गया है कि सभी अपने संसदीय क्षेत्रों से ट्रेनों को 22 जनवरी के बाद अयोध्या के लिए रवाना किया जाए। जिससे रामभक्त प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन कर सकें। इससे पहले अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने कहा था कि राम मंदिर निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। रामलला के मंदिर में गर्भगृह होगा, यहां पांच मंडप होंगे। मंदिर ग्राउंड फ्लोर पर होगा और मंदिर बनकर पूरा हो गया है।

Read Also: Ram Mandir: सनातन धर्म को डेंगू मलेरिया बताने वाले उदयनिधि ने फिर उगला जहर, राम मंदिर को लेकर दिया विवादित बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *