Delhi Excise Policy: मनीष सिसोदिया की फिर बढ़ी मुश्किलें, 22 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे

Delhi Excise Policy Manish Sisodia Judiciary Custody Extend: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने फिर से न्यायिक हिरासत को 22 जुलाई तक बढ़ा दिया है। आज सिसोदिया को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था। अब मामले की अगली सुनवाई 22 जुलाई को होगी।   

हाल ही में दिल्ली शराब घोटाला मामले में जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट से निराश हुए पूर्व डिप्टी सीएम ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी लेकिन हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया था। अब हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। ईडी और सीबीआई मामले के लिए याचिका दाखिल की है।

Read Also: http://Byelection Poll: देहरा में सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर की जीत, हमीरपुर में बीजेपी का कब्जा

बता दें कि, आम आदमी पार्टी नेता को पिछले साल दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में 26 फरवरी को सीबीआई और 9 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्होंने केजरीवाल कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। अब सिसोदिया दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए सोसोदिया को राहत नहीं मिली थी।

Read Also:http://Trump Assasination Update: डोनाल्ड ट्रप पर जानलेवा हमले के बाद आरोपी के घर गाड़ी से विस्फोटक बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *